फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   16 दिन बाद मिली डैहर के अग्निकांड प्रभावितों को सहायता राशि

16 दिन बाद मिली डैहर के अग्निकांड प्रभावितों को सहायता राशि

Wed, 15 Nov 2017 09:52 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
16 दिन बाद मिली डैहर के अग्निकांड प्रभावितों को सहायता राशि
बालीचौकी (मंडी)। डाहर अग्निकांड प्रभावितों को आखिरकार 16 दिन के बाद सहायता राशि मिल गई है। लेकिन, प्रभावितों को सिर छिपाने के लिए टीन के शेड अभी तक प्रशासन मुहैया नहीं करवा सका है। अग्निकांड में मकानों के नष्ट होने के बाद प्रभावित कड़ाके की ठंडी रातें टेंट में या रिश्तेदारों के यहां गुजार रहे हैं। उधर, प्रशासन के मुताबिक शेड का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। एक दो दिन में शेड प्रभावितों को मुहैया करवा दिए जाएंगे। 13 नवंबर को ‘अमर उजाला’ ने डाहर अग्रिकांड के प्रभावितों की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए आर्थिक सहायता और शेड न मुहैया होने का खुलासा किया था। जिसके बाद प्रशासन ने प्रभावितों की सहायता की कवायद तेज की और आर्थिक सहायता की रकम प्रभावितों के बैंक खातों में डाल दी है।
विज्ञापन


33 परिवारों को 1.16 लाख की आर्थिक सहायता
तहसील मुख्यालय की ग्राम पंचायत भूंग जहलगाड़ के डाहर गांव के प्रभावितों को 15 नवंबर को राशि जारी हो चुकी है। अग्निकांड से प्रभावित लोगों को तहसील के माध्यम से सामान के लिए 15 हजार, गोशाला के लिए 10 हजार और घास के लिए 2100 रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन


28 टीन शेड लगभग तैयार, बिजली पानी दिया
प्रभावितों को टीन के 28 अस्थायी आशियानों को मुहैया करवाने का काम चल रहा है। यह कार्य अंतिम चरण में है। इसमें बिजली, पानी के भी बंदोबस्त किए गए हैं। गोसदन का निर्माण भी कर दिया गया है, ताकि मवेशियों को खुले आसमान के नीचे रात नहीं काटनी पड़े। घटना के बाद हालांकि समाजसेवी संस्थाओं के अलावा प्रशासन ने भी इन लोगों की मदद की है और लोगों को कपड़े, कंबल, खाद्य सामग्री भी पहुंचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर संभव सहायता के लिए प्रयत्नशील
तहसीलदार बालीचौकी अनिल कुमार ने कहा कि अग्निकांड से प्रभावित लोगों के लिए उनके खाते में सहायता राशि डाल दी गई है। शेड का कार्य पूरा हो रहा है। बिजली पानी की सुविधा मुहैया करवाई जा रही है। प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रशासन प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed