{"_id":"59fb53264f1c1baf678b8f8f","slug":"151509643046-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज नेरचौक को मिले छात्र छात्रा हास्टल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज नेरचौक को मिले छात्र छात्रा हास्टल भवन
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक को ईएसआईसी ने और भवन हैंडओवर कर दिए हैं। लंबे अरसे से संचालन के विवाद में घिरे रहने के बाद अब ईएसआईसी ने धीरे-धीरे निर्मित भवनों को प्रदेश सरकार को सौंपना शुरू कर दिया है। अब तक अधिकांश भवन सौंपे जा चुके हैं। लेकिन, कुछेक ब्लॉक पूरी तरह से निर्मित नहीं हुए हैं। इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। जल्द ही इन्हें भी कॉलेज प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
ईएसआईसी से मिले 12 भवनों में छात्र और छात्रा हास्टल के भवन भी शामिल हैं। जिससे कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ठिकाना मिलेगा। इसके अलावा आवासीय भवन भी प्रशासन को सौंपे गए हैं। इसके साथ ही विद्युत बोर्ड के सब स्टेशन भी सौंप दिए हैं। ईएसआईसी के टीम के कोआर्डिनेटर डॉ. यातेश शर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज को 12 और भवन हैंडओवर किए गए हैं। इनमें मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग समेत रेजिडेंस क्वार्टर के चार ब्लॉक गर्ल्स हॉस्टल, चार ब्लाक छात्र हॉस्टल, 3 ब्लॉक रेजिडेंशियल क्वार्टर, टाइप 7 का ब्लाक और तीन सब स्टेशन विद्युत बोर्ड को दिए हैं।