{"_id":"5999c8224f1c1b14058b462d","slug":"151503250466-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में गैस सप्लाई पर लगी ब्रेक, शहरों में नौकरीपेशा लोगों और स्टूडेंट की परेशानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में गैस सप्लाई पर लगी ब्रेक, शहरों में नौकरीपेशा लोगों और स्टूडेंट की परेशानी बढ़ी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। एलपीजी गैस के संकट ने जिले में गृहिणियों की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। आलम यह है बीस दिन पहले बुकिंग करने के बावजूद उपभोक्ताओं को सप्लाई नहीं मिल रही है। यह जिला मुख्यालय मंडी का हाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो जुलाई माह से ही एलपीजी गैस की सप्लाई पर ब्रेक लग गई है। हालांकि, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अधिकारी जिला मुख्यालय और शहरी क्षेत्रों में सप्लाई बहाल होने का दावा कर रहे हैं। दूसरी ओर गैस एजेंसियों में कार्यरत कर्मचारी गैस सप्लाई न मिलने का बहाना लगा रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। किराये के घरों में रह रहे अधिकतर नौकरी पेशा लोग और स्टूडेंट होटलों में ही खाना खा रहे हैं। इससे इन परिवारों का बजट भी गड़बड़ा गया है। ग्रामीणों क्षेत्रों में तो इससे भी बुरा हाल है। लेकिन, यहां पर लकड़ी के चूल्हों से कुछ हद तक लोगों को राहत मिल रही है। जबकि, शहरों में तो कई घरों में बीस दिनों से चूल्हे तक नहीं जल सके हैं।
परिवार समेत शहरों में किराये के घरों में रह नौकरीपेशा लोगों का तो एलपीजी सिलेंडर न मिलने से बजट बिगड़ गया है। कई घरों में 20 दिनों से चूल्हा नहीं जला है। जिससे ये परिवार होटलों में ही खाना खाने को विवश हैं। इससे इन परिवारों का बजट भी बिगड़ गया है। मंडी शहर के देवराज शर्मा, राजेश कुमार, रमेश ठाकुर ने कहा कि बुकिंग करवाए 20 दिन हो चुके हैं। लेकिन, अभी तक सप्लाई नहीं मिली है। कई बार एजेंसियों के कार्यालय के भी चक्कर लगाए हैं। लेकिन, समस्या जस की तस है। कई दिनों से होटलों में खाना खा रहे हैं। इससे स्वास्थ्य भी बिगड़ रहा है। एजेंसी में कार्यरत कर्मचारी सप्लाई न आने का बहाना बना रहे हैं। वहीं, अधिकारी शहरों में सप्लाई बहाल होने का दावा कर रहे हैं। छात्रों में नितेश, राहुल, विजय, कार्तिक ने कहा कि उनके पास सिंगल सिलेंडर है। सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग करवाई है। 15 दिन बीत गए हैं। लेकिन, अभी तक सिलेंडर नहीं मिला है। इससे उन्हें परेशानी पेश आ रही है। 15 दिनों से होटलों में ही खाना खा रहे हैं।
शहरों में एलपीजी सप्लाई बहाल : सुंदरयाल
इंडियन ऑयल कारपोरेशन के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी वीके सुंदरयाल ने कहा कि जिला मुख्यालयों में सप्लाई दुरुस्त कर दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई में थोड़ा समय लगेगा। गत माह 22 जुलाई से एलपीजी की सप्लाई न मिलने से दिक्कतें पेश आ रही थीं। लेकिन, अब समस्या का समाधान कर दिया है। जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई बहाल होगी।