{"_id":"678f8f31fe9b29e6990dbdb5","slug":"150-crores-will-be-spent-on-tourism-development-in-manali-sukhu-mandi-news-c-89-1-ssml1012-139548-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 150 करोड़ : सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली में पर्यटन विकास पर खर्च होंगे 150 करोड़ : सुक्खू
Wed, 22 Jan 2025 05:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 22 Jan 2025 05:41 PM IST
विज्ञापन
महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 30,000 रुपये करने की घोषणा
ट्रैफिक जैसी स्थितियों से निपटने के लिए भी कार्य योजना तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में विंटर कार्निवल के मौके पर सोमवार देर शाम मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मनाली पहुंचे। उन्होंने मनाली में सांस्कृतिक संध्याओं का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के दिल मनाली में पर्यटन विकास पर 150 करोड़ रुपये व्यय होंगे।
वहीं रांगड़ी से वाम तट पुल निर्माण को 15 करोड़ रुपये स्वीकृत करने और महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की भी घोषणा की। कहा कि विंटर कार्निवल के प्रति लोगों विशेष तौर पर पर्यटकों का उत्साह देखने लायक है। पहले जहां यह आयोजन एक या दो जनवरी से शुरू होता था, वहीं अब इसे 20 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है, एशियन डेवलपमेंट बैंक की ओर प्रदेश के लिए स्वीकृत पर्यटन विकास परियोजना की शुरुआत पर्यटन नगरी मनाली से की गई है। वेलनेस सेंटर स्थापित करने के अलावा नग्गर कैसल के पुनरुद्धार, आइस स्केटिंग रिंक, रोलर स्केटिंग रिंक आदि गतिविधियों पर लगभग 150 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ट्रैफिक जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कार्य योजना तैयार की गई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया। महिला वर्ग में साक्षी ठाकुर को पहला स्थान, तेंजिन डोलमा को दूसरा तथा नताशा मेहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हीरा लाल को पहला, तेंजिन बौद्ध को दूसरा और गिरिराज को तीसरा स्थान मिला। मनाली विंटर कार्निवल आयोजन समिति की ओर से स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। इस दौरान उपायुक्त तोरूल एस. रवीश, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, विधायक सुरेश कुमार, विनोद सुल्तानपुरी एवं अनुराधा राणा, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के अध्यक्ष राम सिंह मियां आदि मौजूद रहे।