फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   146 tourists saw the valleys on the first day of Baglamukhi Ropeway

Mandi News: बगलामुखी रोपवे से पहले दिन 146 पर्यटकों ने निहारीं वादियां

Thu, 05 Dec 2024 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
146 tourists saw the valleys on the first day of Baglamukhi Ropeway
माता बगलामुखी रोपवे से सफर करते पर्यटक व स्थानीय लोग। संवाद
पंडोह (मंडी)। बगलामुखी रोपवे ने बुधवार को अपने पहले दिन का सफर शुरू किया, जिसमें पर्यटकों ने खूबसूरत वादियों का आनंद लिया। इस रोपवे के शुरू होने से न केवल पर्यटकों, बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के लिए भी यात्रा सुगम हो गई है।
विज्ञापन

पहले दिन 146 लोगों ने रोपवे से सफर किया। अब ग्रामीणों को टैक्सी के लिए 400 रुपये खर्च नहीं करने पड़ेंगे। मात्र 30 रुपये में चंद मिनटों में सफर पूरा होगा। रोपवे से पहला सफर बाखली की पुष्प लता ने किया, जिन्हें रोपवे प्रबंधन ने पुष्पगुच्छ भेंट किया।
विज्ञापन

पुष्प लता ने बताया कि रोपवे से सिर्फ पांच मिनट में कैंची मोड़ से अपने घर बाखली पहुंच गईं। यह रोपवे एनएच किनारे स्थित है, जहां पर्यटक अपने वाहनों को रोककर रोपवे का आनंद ले रहे हैं और साथ ही माता बगलामुखी के दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडोह बांध के रिजर्वायर के ऊपर से गुजरते हुए सफर करने वाले पर्यटक रोमांचित हो रहे हैं और सुंदर वादियों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।
750 मीटर लंबे बगलामुखी रोपवे का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को उद्घाटन किया था। रोपवे के बनने से एनएच कैंची मोड़ से बाखली के बीच तीन मिनट में सफर पूरा करता है।

उधर, रोपवे के डीजीएम मुनीष साहनी ने बताया कि उद्घाटन के बाद यह रोपवे अब आम जनता और पर्यटकों के लिए खुल चुका है, और वह यहां आने वाले यात्रियों से फीडबैक ले रहे हैं।

माता बगलामुखी रोपवे से सफर करते पर्यटक व स्थानीय लोग। संवाद

माता बगलामुखी रोपवे से सफर करते पर्यटक व स्थानीय लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed