फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मेलों में अतिथियों को स्मृति चिन्ह नहीं, दिए जाएंगे पौधे

मेलों में अतिथियों को स्मृति चिन्ह नहीं, दिए जाएंगे पौधे

Tue, 26 Feb 2019 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
मेलों में अतिथियों को स्मृति चिन्ह नहीं, दिए जाएंगे पौधे

विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले में छह सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। नलवाड़ मेला 22 मार्च से शुरू होगा। वहीं 10 अप्रैल से शुरू होने वाले राज्य स्तरीय देवता मेले में दो भजन संध्याएं होंगी। यह निर्णय मंगलवार को मेला कमेटी की बैठक में लिया गया।
बैठक मेला कमेटी के चेयरमैन एवं उपमंडलाधिकारी (ना) डॉ. अमित कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें विधायक राकेश जम्वाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस बार मेले में आने वाले अतिथियों को स्मृति चिन्ह के स्थान पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे दिए जाएंगे। निर्णय लिया कि नलवाड़ मेले के शुभारंभ पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। नलवाड़ मेले का समापन 28 मार्च को जवाहर पार्क में न होकर नगौण खड्ड में दंगल स्थान पर किया जाएगा। इस बार बैलों की प्रदर्शनी नहीं, पशु प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसमें विभिन्न पशुपालक अपने पशुओं के साथ प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकेंगे। डॉग शो उप मंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर के बजाय मेला स्थल के साथ सटे सीसे मॉडल कन्या स्कूल के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

.....
सीसीटीवी कैमरे से रहेगी पैनी नजर
मेले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के लिए प्रशासन सीसीटीवी खरीद कर पुलिस प्रशासन को मुहैया करवाएगा। विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का पूर्व की भांति आायोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बजंतरी एवं वाद्ययंत्र प्रतियोगिता होगी
देवता मेला में बजंतरी एवं वाद्ययंत्र प्रतियोगिता होगी। शुकदेव वाटिका से शोभायात्रा भोजपुर बाजार होते हुए जवाहर पार्क तक जाएगी। समापन पर महामाया मंदिर से जवाहर पार्क तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। देवता मेला में आने वाले देवलुओं और कारदारों को बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

....

आबकारी विभाग ने भेजा 44 लाख टैक्स का नोटिस
मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में मेला कमेटी के चेयरमैन डॉ. अमित कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग ने पूर्व के वर्षों में मेले के दौरान हुई आमदन और खर्चों पर टैक्स के रूप में 44 लाख का नोटिस भेजा है। इसको लेकर विभाग से बातचीत चल रही है। राशि के भुगतान के लिए सेटलमेंट जारी है। इसका भुगतान करने के लिए राशि का इंतजाम करना भी मेला कमेटी की एक बड़ी जिम्मेदारी होगी।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed