फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पधर में अग्निशमन केंद्र, द्रंग में खोला जाएगा आदर्श विद्यालय : सीएम

पधर में अग्निशमन केंद्र, द्रंग में खोला जाएगा आदर्श विद्यालय : सीएम

Fri, 22 Feb 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
पधर में अग्निशमन केंद्र, द्रंग में खोला जाएगा आदर्श विद्यालय : सीएम
पधर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की कि पधर में अग्निशमन केंद्र खोला जाएगा। द्रंग में आदर्श अटल विद्यालय खोलने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को पधर में आयोजित जनसभा में यह घोषणाएं की। कहा कि क्षेत्र के पांच स्कूलों को स्तरोन्नत किया जाएगा। गरलोग और भमसोई मिडल स्कूल को हाई तथा प्राथमिक पाठशाला कुन्नू, कासला और मंडाह को मिडल किया जाएगा। चौहारघाटी के सुधार और साहल स्कूलों में विज्ञान भवनों को भी मंजूरी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पधर में सब जज कोर्ट खोलने की प्रोसिडिंग हाई कोर्ट को भेजी गई है। इसकी घोषणा नहीं की जा सकती, पर इस पर काम किया जाएगा। कहा कि चौहारघाटी के मध्य क्षेत्र में सिविल अस्पताल खोलने की मांग को लेकर लोगों की सहमति बनने के बाद इस पर कार्य किया जाएगा। पराशर में भी हेलीपैड निर्माण की संभावनाएं तलाशने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि पधर में लोक निर्माण विभाग का डिवीजन खोलने के लिए संभावना तलाशी जाएगी। टिक्कन में पुलिस चौकी को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

...
ये सड़कें संवरेंगी
सीएम जयराम ठाकुर ने सिंगारी-बाबली-छाहड़ी सड़क के लिए सात लाख, खजरी-गलमाठा सड़क के लिए सात लाख, धमच्याण-ग्रामण-पजौंड के लिए दस लाख, बल्ह-टिक्कर-सरणी-जोरला सड़क के लिए सात लाख, धरमेहड़-गढगांव सड़क को पांच लाख, नवलाय-गाहर सड़क को पांच लाख, घोघरधार-स्तनोग सड़क को दस लाख, फागनी-स्नोहल-बुगात सड़क को पांच लाख, पाटन-कथोग सड़क को पांच लाख, मुल्थान-बरोट पुल के लिए एक करोड़ पचीस लाख रुपये, दमेला में पैदल पुल के लिए पर्याप्त धनराशि, हरड़गलू में हेलीपैड निर्माण और मैदान को चौड़ा करने के लिए पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
...और आज 66 विस क्षेत्रों का दौरा पूरा
सीएम ने कहा कि शुक्रवार को द्रंग के साथ ही 66 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा पूरा कर लिया है। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करने की योजना बनाई है। लोगों ने मुझे और मैंने लोगों को समझने की कोशिश की है।
...
पर्यटन की दृष्टि से ये होंगे काम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहारघाटी के बरोट, झटिंगरी और पराशर के साथ साथ मंडी जिला के अन्य अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करने की योजना प्रदेश सरकार ने बनाई है। छोटी काशी में पर्यटकों को रुकने और आकर्षण का केंद्र मुहैया करवाए जाएंगे। इस दिशा में आगे बढ़ कर काम किया जा रहा है।

...
मोदी के टिप्स पर हिमाचल नाम नाम
मोदी को हिमाचल की एक-एक सड़क और गांव का नाम टिप्स पर याद है। पूछते हैं जय राम वो गांव सड़क से जुड़ा या नहीं। यह सब आप सब जनता के आशीर्वाद से संभव हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की चारों सीट भाजपा ने जीती थी। इस बार भी चारों सीटों को जीत कर मोदी की झोली में डालेंगे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed