{"_id":"5c0800eabdec22419b5de693","slug":"141544028394-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकाघाट व्यापार मंडल में बजा चुनावी बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकाघाट व्यापार मंडल में बजा चुनावी बिगुल
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
इस बार मतदान से होगा सरकाघाट व्यापार मंडल का चुनाव
पहली बार मतदान प्रक्रिया से चुने जाएंगे प्रधान और उपप्रधान
सियासत गर्माई, 15 दिसंबर को होगा मतदान
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। व्यापार मंडल सरकाघाट के चुनावों का बिगुल बज गया है। 15 दिसंबर कारोबारी अपना नुमाइंदा चुनेंगे। पहली बार मतदान प्रक्रिया के तहत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसे लेकर व्यापारियों की सियासत गरमा गई है। प्रधान, उपप्रधान सहित तमाम कार्यकारिणी मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गठित होगी।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश चंदेल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकाघाट ओल्ड, न्यू एवं लोअर बाजार, पपलोग रोड, कमल मार्केट, कुनालग गली, रामनगर, अस्पताल कॉलोनी, बस अड्डा, रेहड़ी फड़ी यूनियन सहित सभी छोटे बड़े व्यापारियों को सदस्य बनाया जाएगा। उसके बाद जिला और प्रदेश में व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों की देखरेख में मतदान प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग सदस्यता के नाम पर दुकानदारों से 100-100 रुपये इकट्ठा कर रहे हैं, जिसका चुनाव प्रबंधन समिति कड़ा विरोध करती है। बैठक में चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य पवन ठाकुर, ललित जमवाल, ईश्वर राणा, सुरेंद्र ठाकुर, धर्मपाल गुप्ता, सचिन शर्मा, जयदेव शर्मा, देवेंद्र राणा, पवन परवारी, सुरेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।