फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बरसात में स्कूल भवन गोलहान को खड्ड से खतरा, छूकर निकलता है पानी

बरसात में स्कूल भवन गोलहान को खड्ड से खतरा, छूकर निकलता है पानी

Sun, 02 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
बरसात में स्कूल भवन गोलहान को खड्ड से खतरा, छूकर निकलता है पानी
सुंदरनगर (मंडी)। साहब, हर बरसात में खड्ड का पानी स्कूल भवन को छूता हुआ जाता है। इससे स्कूल भवन को हमेशा खतरा बना रहता है। बरसात का मौसम आते ही अभिभावकों को अपने बच्चों की चिंता सताने लग जाती है। यह समस्या हाई स्कूल गोलहान के एसएमसी प्रधान केशव राम ने नाचन क्षेत्र के जैदेवी में आयोजित जनमंच में रखी। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार को बताया कि स्कूल में 80 विद्यार्थी पढ़ते हैं, जिनकी जिंदगी हमेशा खतरे में रहती है। मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत इस समस्या का समाधान करने को कहा। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी को भी अपने विभाग से संबंधित पूरी जानकारी न रखने पर खूब लताड़ लगाई। वहीं, चांबी पंचायत के प्रधान दलीप ठाकुर ने भराड़ी पोलिंग बूथ को चांबी शिफ्ट करने पर एतराज जताया और उसे दोबारा भराड़ी में रखने की मांग की। जैदेवी की कृष्णी देवी ने बताया कि उन्हें मकान बनाने के लिए राशि तो मंजूर हो गई है, लेकिन भूमि नहीं होने के कारण वह तंबू में रहने को मजबूर है। कुटाहची सीसे स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल को भूमि ट्रांसफर नहीं हो रही है। इसके कारण स्कूल में कम स्थान होने से परेशानी हो रही है। रजवाड़ी की कृष्णा देवी ने बताया हिमुडा ने उसकी जमीन के आगे से सड़क निकाली है लेकिन डंगा नहीं लगाया गया जिस कारण बरसात में भूमि को नुकसान हो रहा है। उसे कोई भी मुआवजा भी नहीं दिया गया है। इसके साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीणों ने जनमंच में अपनी मांगें रख उनका निवारण करने की मांग रखी। इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने हिमुडा के अधिकारियों को अपना पक्ष रखने के लिए कहा, लेकिन मौके पर कोई भी हिमुडा का अधिकारी मौजूद नहीं था। मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताते हुए उपायुक्त को हिमुडा अधिकारियों को नोटिस जारी करने और उनके खिलाफ एक्शन लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed