फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सीटी स्कैन सेंटर में शाम होते ही लटक जाता है ताला

सीटी स्कैन सेंटर में शाम होते ही लटक जाता है ताला

Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सीटी स्कैन सेंटर में शाम होते ही लटक जाता है ताला
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन सेंटर मरीजों को 24 घंटे सेवाएं देने में नाकाम साबित हो रहा है। आपातकाल में पहुंचने वाले मरीजों को देर शाम और आधी रात को सेवाएं उपलब्ध न हो पाने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, केंद्र में तैनात कर्मचारियों पर मरीजों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है। जिसके चलते मरीजों और उनके तीमारदारों में भारी रोष व्याप्त है। गोर हो कि नागरिक अस्पताल में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग और रोगी कल्याण समिति ने एक निजी कंपनी के साथ करार कर पीपीपी मोड पर सीटी स्कैन सेंटर खोला हुआ है। जहां पर बीपीएल, गरीब परिवार, कैंसर मरीज और आईआरडीपी परिवारों से संबंध रखने वाले मरीजों को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध है। वहीं 24 घंटे अन्य मरीजों के लिए भी सेंटर को खुला रखने का प्रावधान है। लेकिन आरोप है कि पिछले कुछ माह से सेंटर में तैनात कर्मचारी शाम को 4 बजे ही ताला लगा कर चले जाते हैं। शाम और आधी रात को आपातकाल और सड़क हादसों का शिकार होकर पहुंचने वाले मरीजों को जब चिकित्सक अस्पताल में सीटी स्कैन का टेस्ट लिखते है तो वहां जाने पर उन्हें ताला लगा मिलता है। जिसके बाद सेंटर में तैनात कर्मचारियों को ढूंढने के लिए तीमारदार मारे-मारे फिरते रहते हैं। जैसे तैसे जब वह उन्हें ढूंढ कर लाते हैं तो उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं। समय पर सीटी स्कैन न होने पर मरीजों का उपचार करने में भी देरी होती है। ऐसी ही एक घटना शनिवार शाम को करीब छह बजे भी घटी। जब एक मरीज की हालत खराब होने पर चिकित्सक ने उसे सीटी स्कैन करवाने को कहा। लेकिन, सेंटर में ताला लटका होने के कारण दो घंटे तक मरीज को बाहर ही बैठा कर रखना पड़ा। जब दो घंटे बाद सेंटर के कर्मचारियों को ढूंढ कर लाया गया तो वह मरीज के तीमारदारों के साथ बेवक्त आने पर दुर्व्यवहार करने लगे। नाचन जनकल्याण एवं विकास समिति के प्रधान ब्रह्मदास चौहान ने नागरिक अस्पताल प्रबंधन से सीटी स्कैन सेंटर को नियमानुसार 24 घंटे खुला रखने और वहां तैनात कर्मचारियों के व्यवहार को सुधारने के लिए कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजने की भी बात कही है। इधर, नागरिक अस्पताल के प्रभारी एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. चमन से इस बारे में संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सीटी स्कैन सेंटर में 24 घंटे सुविधा उपलब्ध हो, इसे लेकर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed