फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोनल अस्पताल मंडी में बुजुर्गों की ओपीडी बंद, परेशानी बढ़ी

जोनल अस्पताल मंडी में बुजुर्गों की ओपीडी बंद, परेशानी बढ़ी

Tue, 06 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जोनल अस्पताल मंडी में बुजुर्गों की ओपीडी बंद, परेशानी बढ़ी
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में बुजुर्गों के लिए अलग से चल रही ओपीडी को बंद कर दिया गया है। यहां पर कई दिनों से बुजुर्गों इलाज के लिए धक्के खा रहे हैं। ओपीडी बंद करने का कारण अस्पताल में डाक्टरों का अवकाश पर होना बताया जा रहा है। जिससे बुजुर्गों को अस्पताल के चक्कर काटने के बावजूद इलाज नहीं मिल रहा है। उलटा अस्पताल प्रबंधन के बेतुके जवाबों से बुजुर्ग परेशान होकर जिला प्रशासन से शिकायत कर रहे हैं। मंगलवार को अस्पताल में ऐसा ही मामला सामने आया है। मंडी शहर के 88 वर्षीय एक बुजूर्ग भूपेंद्र पाल ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। बुजुर्गों ने जिला प्रशासन को अस्पताल प्रबंधन की शिकायत सौंपी है। यह महज एक बुजुर्गों की बात नहीं है। गत कई दिनों से अस्पताल में ऐसे लोगों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पांच मार्च को दिनभर इंतजार के बाद बिना इलाज लौटे
उपायुक्त को दी शिकायत में बुजुर्ग ने कहा कि वह पांच मार्च को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे थे। पर्ची काउंटर पर पर्ची बनाई। इसके बाद 31 नंबर ओपीडी में डॅाक्टर से चेकअप करवाने के लिए पहुंचे। यहां पर होमगार्ड ने पर्ची को 575 नंबर दिया। काफी देर तक यहां पर खड़ा रहने के बाद सुरक्षाकर्मी ने दो बजे के बाद ओपीडी में आने की बात कही। लेकिन, दो बजे के बाद भी उनका चेकअप के लिए नंबर नहीं पड़ा। जिस कारण उन्हें मायूम होकर घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


छह मार्च को पुरानी पर्ची पर फिर दिया नया नंबर
बुजुर्ग छह मार्च मंगलवार को बार फिर डाक्टर के पास चेकअप करवाने के लिए उसी पर्ची को लेकर पहुंचे। फिर पर्ची को 573 नंबर दिया। बुजुर्ग को पुरानी पर्ची पर नया नंबर तो मिल गया। लेकिन, दोपहर तक चेकअप के लिए नंबर नहीं आया तो वह एमएस के पास शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएस बोले, सरकार से अपने लिए अलग अस्पताल मांगों
बुजुर्ग का कहना है कि जब एमएस से अलग से ओपीडी लगाने की बात कही तो एमएस ने उलटा यह जवाब दिया कि सरकार से अलग से अपने लिए अस्पताल मांग लो। हम अलग से आपको विशेष उपचार नहीं दे सकते हैं। हमारे पास बुजुर्गों के लिए अलग से कोई सुविधा नहीं है। इसके बाद बुजुर्ग बिना इलाज के मायूस होकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। लेकिन, उपायुक्त कार्यालय में नहीं मिले। कार्यालय में अस्पताल प्रबंधन की लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में बुजुर्ग ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई करने और बुजुर्गों के लिए अलग से ओपीडी की व्यवस्था करने की मांग उठाई है।


डॉक्टरों की कमी से ओपीडी की बंद : एमएस
जोनल अस्पताल मंडी के एमएस टीसी महंत ने कहा कि बुजुर्ग उनके पास शिकायत लेकर आए थे। अस्पताल में कुछ डाक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं। जिस कारण अलग से बुजुर्गों के लिए ओपीडी को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिकायत करने वाले बुजुर्ग से प्यार से बात की गई है। उनसे किसी तरह की कोई बदतमीजी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed