{"_id":"5a77427c4f1c1b91268b84b0","slug":"141517765244-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के दो व्यक्तियों से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के दो व्यक्तियों से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लिए जरूरी
पंजाब के दो व्यक्तियों से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद
नगवाईं (मंडी)। औट पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार में सफर कर रहे दो लोगों से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों व्यक्ति पंजाब के पटियाला जिला के निवासी हैं। दोनों पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना औट में सहायक उप निरीक्षक जोगिंद्र सिंह अपनी टीम के साथ 3 फरवरी को पुलिस थाना गेट थलौट के पास नाकाबंदी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक कार कुल्लू की तरफ से आई। इस कार में दो व्यक्ति कुलदीप सिंह पुत्र राम नारायण सिंह निवासी जिला पटियाला पंजाब और जसबंत सिंह पुत्र दीनानाथ निवासी जिला पटियाला पंजाब सफर कर रहे थे। पुलिस ने शक के आधार पर इस गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान इस कार से 1 किलो 350 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन कर रहे एएसआई जोगिंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां पर उनको तीन दिन का रिमांड मिला है। पुलिस अधीक्षक गुरदेव चंद ने मामले की पुष्टि की है।