फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शिमला में शपथ, छोटी काशी में जश्न

शिमला में शपथ, छोटी काशी में जश्न

Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
शिमला में शपथ, छोटी काशी में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। राजनीतिक उठापटक के बाद मंडी को मिली सीएम पद की सौगात से हर वर्ग बुधवार को जश्न में डूबा नजर आया। शिमला के रिज मैदान में शपथ समारोह के दौरान सूबे की छोटी काशी मंडी के हर शहर, गली और मुहल्ले में जश्र मनाया गया।
विज्ञापन

सीएम की कुर्सी को हर दफा गंवा देने की मंडी की रिवायत के टूटने की शपथ को हर किसी ने आंखों में संजोया। जयराम ठाकुर के मंच पर पहुंचते ही सूबे की छोटी काशी जश्न में डूब गई।
विज्ञापन

मंडी के रियासतकालीन चौहाटा बाजार और सेरी मंच पर स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने शपथ समारोह को लाइव देखा। समारोह के बाद सेरी मंच पर करीब एक बजे डीजे की धुनों पर थिरक पर मंडी की जनता ने खूब जश्र मनाया। इसके अलावा सुंदरनगर, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, नेरचौक, धर्मपुर, पधर में खूब नाच-गाना हुआ। रिज मैदान पर जैसे जयराम ठाकुर शपथ लेने पहुंचे तो सेरी मंच पर आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। सीटियों और तालियों की गड़गड़ाहट से सेरी मंच गूंज उठा। मंडी को दशकों बाद मिले सीएम पद के तोहफे की खुशी लोगों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। लोगों ने मिठाइयां बांट कर एक दूसरे को बधाइयां दीं। इसके बाद मंत्री महेंद्र ठाकुर और अनिल शर्मा की शपथ पूरी होने पर डीजे शुरू हो गया। सैकड़ों लोगों ने एक बजे तक सेरी मंच पर डीजे की धुनों पर खूब धमाल मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में पूजा कर मीटिंग में गए मंत्री महेंद्र ठाकुर
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर को कैबिनेट में मंत्री बनाए जाने को लेकर सरकाघाट और धर्मपुर में खूब जश्न मनाया गया। धर्मपुर में जगह-जगह लोगों ने पटाखे फोड़ कर जश्न मनाया। वहीं, सरकाघाट में मिठाइयां बांटी गईं। सरकाघाट और धर्मपुर के इतिहास का पहला मौका था जब किसी विधायक को कैबिनेट में नंबर दो मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में महेंद्र सिंह ठाकुर के परिवार सहित धर्मपुर से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। महेंद्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को 4:45 बजे सचिवालय के अपने कार्यालय में विधिवत पूजा करने के बाद कार्यभार संभाला। इसके तुरंत बाद वह कैबिनेट बैठक में चले गए। धर्मपुर से इस बार तीसरी बार महेंद्र सिंह कैबिनेट मंत्री का पद संभालेंगे। उनके कैबिनेट मंत्री बनने पर धर्मपुर मंडल भाजपा मंडल अध्यक्ष पूर्ण चंद, महामंत्री प्रताप सकलानी, जिला परिषद सदस्य राजकुमार भारद्वाज, कश्मीर सिंह, बीडीसी सदस्य विनोद शर्मा, प्रधान पवन ठाकुर, कुमकुम विनोद ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed