{"_id":"5a3949444f1c1b95188bac87","slug":"141513703748-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉलीपॉप रेस में आंकाक्षा ने झटका प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉलीपॉप रेस में आंकाक्षा ने झटका प्रथम स्थान
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
लॉलीपॉप रेस में आकांक्षा ने झटका प्रथम स्थान
डीएवी स्कूल में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो
सुंदरनगर (मंडी)।
डीएवी स्कूल सुंदरनगर में चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 20 मीटर दौड़ के अलावा लॉलीपॉप रेस करवाई गई। इसमें एलकेजी रोज से आकांक्षा प्रथम, अंशिका द्वितीय तथा रिधम तीसरे स्थान पर रहीं। एलकेजी ट्यूलिप में अंशिका प्रथम, आराध्या दूसरे और कनिका तीसरे स्थान पर, लड़कों में एलकेजी रोज से आदित्य ठाकुर प्रथम, ध्रुव द्वितीय और रिजुल तीसरे स्थान पर रहा। एलकेजी ट्यूलिप से अर्णव चंदेल प्रथम, आदर्श द्वितीय तथा ओजस ठाकुर तीसरे स्थान पर रहा। बीस मीटर दौड़ में एलकेजी रोज से अंशिका प्रथम, सृष्टि दूसरे और मानवी तीसरे स्थान पर और लड़कों में आदित्य ठाकुर पहले, सिद्धार्थ दूसरे व सत्यांश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं एलकेजी ट्यूलिप में अंशिका प्रथम, दिव्यांशी द्वितीय और कनिका तीसरे स्थान पर और लड़कों में आदर्श पहले, दर्श गुलेरिया दूसरे और अदविक तीसरे स्थान पर रहा। पचास मीटर दौड़ में यूकेजी सनफ्लावर से रायना व अंकुश ने प्रथम, अर्पिता और आभास ने दूसरा तथा मृदुल व वरुण तथा अर्णव ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य मोहित चुग ने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
सुंदरनगर में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
सुंदरनगर (मंडी)। 20, 27 और 30 दिसंबर को विद्युत उपमंडल सुंदरनगर के विद्युत अनुभाग भोजपुर, चतरोखड़ी और पुराना बाजार के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 11केवी एचटी लाइन का कार्य करने और ट्रांसफार्मर की मरम्मत और जियो स्विच को बदलने के लिए एस-1 और एस-2, 11केवी फीडर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि एस-1 के अंतर्गत बनायक, एसडीएम कार्यालय, बहोट, नलवाड़ खड्ड, बाड़ी कुलवाड़ा और रेस्ट हाउस चौक और एस-2 में पड़ने वाले क्षेत्र पुंघ, पुंघडू, ललित चौक, नरेश चौक, भोजपुर बाजार, डीएवी स्कूल, जवाहर पार्क, गोसदन, अस्पताल, मिनी सचिवालय में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस कार्य में सहयोग का आग्रह किया है।