फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आज होगा फैसला कटेगी अथवा बचेगी किकर सिंह की मूछ

आज होगा फैसला कटेगी अथवा बचेगी किकर सिंह की मूछ

Sun, 17 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आज होगा फैसला कटेगी अथवा बचेगी किकर सिंह की मूछ
मंडी। सूबे में सैकड़ों प्रत्याशियों के भविष्य के फैसले के साथ सूबे के हॉट सीट सदर मंडी पर शर्त लगाने वाले किकर सिंह की मूंछ का फैसला भी आज होगा। नौ दफा कई प्रत्याशियों की जीत पर अपनी मूंछ दांव पर लगाने वाले किकर सिंह हर दफा अपनी मूंछ बचाने में सफल रहे हैं। इस दफा क्या वह सफल हो पाएंगे, आज नतीजा आ जाएगा। इस बार उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री की बेटी सदर मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी चंपा ठाकुर की जीत पर शर्त लगाई है। इससे पहले किकर सिंह दो बारी स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह की जीत पर शर्त लगा चुके हैं। किकर सिंह का हर दफा अनुमान सही साबित हुआ है। हिमाचल की राजनीति में चाणक्य माने जाने वाले पंडित सुखराम की जीत पर भी वह एक दफा दावं खेल चुके हैं। विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा चुनावों में किकर ने कई बार मूंछ दांव पर लगाई है। इस बार वह दसवीं बार मूंछ पर शर्त लगा रहे हैं। इससे पहले वह आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, भाजपा विधायक महेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, सीएम वीरभद्र सिंह, पंडित सुखराम समेत जिले में चुनाव लड़ने वाले नौ प्रत्याशियों पर अपनी मूछ दांव पर लगा चुके हैं।
विज्ञापन


नौ दफा नहीं आई मूछ कटवाने की नौबत : किकर सिंह
किकर सिंह मंडी जिले के तल्याहड़ पंचायत के पंजैठी गांव के निवासी हैं। वह शिक्षा विभाग से अधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। 74 वर्ष की उम्र में वह नौ दफा अपनी मूछ को दांव पर लगा चुके हैं। किकर सिंह का दावा है कि हर दफा उनका आकलन सही रहा है। कभी यह नौबत नहीं आई कि उन्हें अपनी मूछ कटवानी पड़े। इस बार उन्होंने सूबे की हॉट सीट पर दांव खेला है। सदर मंडी सीट पर दशकों से पंडित सुखराम के परिवार का कब्जा बना हुआ है। इसी सीट पर पहले एक दफा किकर सिंह पंडित सुखराम की जीत पर भी अपनी मूछ को दांव पर लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed