फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   लोगों के लिए मसीबतें पैदा करने लगी कड़ाके की ठंड

लोगों के लिए मसीबतें पैदा करने लगी कड़ाके की ठंड

Wed, 15 Nov 2017 09:51 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों के लिए मसीबतें पैदा करने लगी कड़ाके की ठंड
धर्मपुर (मंडी)। बारिश न होने से धर्मपुर क्षेत्र में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। सुबह शाम इतनी ठंड हो गई है कि लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश न होने से किसानों के लिए हालात सूखे की तरह हो गए हैं। नमी न मिलने के कारण पैदावार प्रभावित होना शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि अगर मौसम का मिजाज ऐसा बना रहा तो आने वाले दिनों में न केवल सर्दी, जुकाम के रोगी बढ़ेंगे बल्कि पैदावार भी प्रभावित होगी। ठंड बढ़ने के कारण सर्दी जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या भी धीरे धीरे बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा होना शुरू हो गया है। ठंड बढ़ने से बाजारों से रौनक घटना शुरू हो गई है वहीं लोग बाजार पहुंच पा रहे हैं। किसानों और लोगों में हेम सिंह, बंसी लाल, रामलाल, बबलू गिरी, श्यामलाल, कर्म चंद, रेवत राम, पवन कुमार, राजकुमार, दलीप सिंह, गायत्री दत्त, विधि चंद, रूपलाल, प्रेम चंद का कहना है कि धर्मपुर विस क्षेत्र एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर 95 प्रतिशत खेती वर्षा पर निर्भर करती है और समय पर वर्षा हो जाये तो किसानों को उनकी मेहनत का फल मिल जाता है और अगर समय पर बारिश न हुई तो किसानों को उनकी मेहनत तो दूर उनके द्वारा बीजा गया बीज भी नसीब नहीं होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed