फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ग्रामीणों ने ठेके के विरोध में घेरे ईटीओ और नायब तहसीलदार, जमकर नारेबाजी

ग्रामीणों ने ठेके के विरोध में घेरे ईटीओ और नायब तहसीलदार, जमकर नारेबाजी

Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने ठेके के विरोध में घेरे ईटीओ  और नायब तहसीलदार, जमकर नारेबाजी
गोहर (मंडी)। उपमंडल की खारशी पंचायत में शराब ठेका खुलने के विरोध में ग्रामीणों ने खूब बवाल मचाया। ठेका खुलने से गुस्साए लोगों ने स्थानीय प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उग्र भीड़ को शांत करने पहुंचे ईटीओ और तहसीलदार का घेराव कर लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे अधिकारियों को लोगों को शांत करवाने के लिए पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। पिछले दिनों खारशी पंचायत में ठेके को खोलने के लिए आबकारी विभाग ने मंजूरी प्रदान की थी। जिसका स्थानीय महिलाओं और पंचायत प्रतिनिधियों ने विरोध किया था। पंचायत ने इस ठेके को बंद करने के लिए एसडीएम गोहर को एक शिकायत पत्र लिखा था। इसके बावजूद यहां पर ठेका बंद नहीं किया गया था। जब शुक्रवार को यहां पर ठेके के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। ईटीओ और तहसीलदार के हस्तक्षेप के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। लोगों ने प्रदर्शन जारी रखा। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद एसडीएम ने फोन पर लोगों से बातचीत कर लोगों को शांत किया। तब जाकर यहां पर विवाद थमा। हालांकि, ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर ठेके को बंद करने का अल्टीमेटम प्रशासन और संबंधित ठेकेदार तथा विभाग को दिया है। पंचायत प्रधान वीना देवी ने कहा कि पंचायत भी ठेकेदार को नोटिस जारी करेगी। प्रशासन और विभाग को भी इसकी कापी सौंपी जाएगी। उधर, एसडीएम गोहर राघव शर्मा ने हस्तक्षेप कर फोन पर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि शराब ठेके से संबंधित ठेकेदार को 24 घंटे के भीतर बंद करने के आदेश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


ठेके के साथ डिस्पेंसरी और स्कूल
एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में खारशी पंचायत ने आरोप लगाया था कि जहां इस ठेके को खोला गया है, वहां पर डिस्पेंसरी और स्कूल बेहद नजदीक है। जिसके चलते लोगों, महिलाओं और बच्चों को भारी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। एसडीएम राघव शर्मा ने शिकायत पत्र पर कार्रवाई करते हुए तुरंत तहसीलदार गोहर और आबकारी विभाग को ठेका स्थल की जांच करने के आदेश दिए। शुक्रवार को प्रशासन की ओर से खारशी पहुंचे आबकारी निरीक्षण पीआर विमल और नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार का स्थानीय महिलाओं और लोगों समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने घेराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर स्कूल और डिस्पेंसरी के होने के बावजूद ठेका खोला गया है। लोगों ने मांग उठाई कि खारशी में खोले गए शराब के ठेके को तुरंत बंद किया जाए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया
खारशी पंचायत के पूर्व प्रधान सुरेश मल्होत्रा और अन्य ग्रामीणों ने कहा है कि अगर 3 दिन में शराब का ठेका बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण स्वयं ठेके को बंद करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी। ठेका खुलने से पहले ही ग्रामीण इसका विरोध जता चुके थे। इसकी शिकायत भी प्रशासन से की जा चुकी थी। लेकिन, जब शुक्रवार को ईटीओ और तहसीलदार के मौके पर पहुंचने के बाद भी मामला सुलझता न दिखा तो लोगों ने खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed