फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   14 contenders including sportsperson, advocate, former head, contested from Bhadyada

Mandi News: भडयाड़ा से खिलाड़ी, अधिवक्ता, पूर्व प्रधान समेत 14 दावेदारों ने ठोकी ताल

Tue, 05 May 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
14 contenders including sportsperson, advocate, former head, contested from Bhadyada
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायतीराज चुनाव में हर वर्ग के लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिला परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन से पहले हॉट सीट भडयाड़ा वार्ड में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, अधिवक्ताओं और पूर्व प्रधान समेत अभी तक 14 दावेदारों ने ताल ठोक कर मुकाबला रोचक बना दिया है।
विज्ञापन

वार्ड ओपन होने पर भराडू वार्ड से पूर्व में जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीत चुके माकपा नेता कुशाल भारद्वाज और नेर घरवासड़ा वार्ड से जीत हासिल करने वाले विजय भाटिया भी इसी वार्ड में अपना भविष्य आजमाने के लिए उतरे हैं। पस्सल पंचायत के पूर्व प्रधान विशाल राठौर और इसी पंचायत से संबंध रखने वाले अधिवक्ता मनमीत राठौर और अधिवक्ता रजत राणा भी चुनावी दंगल में उतर आए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा ढेलू पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर और बाग पंचायत के पूर्व प्रधान राजीव के अलावा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अमर सिंह खनोड़िया और केहर सिंह ने भी अपनी दावेदारी ठोकी है। इसके अलावा कश्मीर, समेत अन्य पंचायतों के प्रतिष्ठित नागरिकों ने भी भडयाड़ा वार्ड को जिला परिषद सदस्य के लिए चुना है। विधानसभा क्षेत्र जोगिंद्रनगर के नेर घरवासड़ा और लांगणा वार्ड के जिला परिषद चुनाव की बात करें तो यहां पर अभी दावेदारों की सूची काफी सीमित है, लेकिन चुनाव नजदीक आते ही यहां पर भी दावेदारों की बड़ी फौज तैयार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भडयाड़ा वार्ड में ये पंचायतें हैं शामिल
विकास खंड चौंतड़ा के जिला परिषद सदस्य के लिए हॉट वार्ड भडयाड़ा में 31 हजार मतदाता प्रत्याशियों के भाग्यविधाता बनेंगे। 50 फीसदी महिला मतदाता जिला परिषद सदस्य के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। इस वार्ड के अधीन आने वाली पंचायतों की बात करें तो मंडी-पठानकोट हाईवे से सटी भडयाड़ा, ढेलू, बदेहड़, चौंतड़ा, एहजू, तलकेहड़, टिकरी मुशहैरा, पस्सल पंचायत के अलावा सैंथल पड़ैन, योरा, डोहग समेत कुल 15 पंचायतें शामिल हैं।

विकास खंड चौंतड़ा में पंचायतीराज चुनाव के नामांकन सात मई से शुरू होंगे। तीन चरणों में चुनाव की तिथि 26, 28 और 30 मई निर्धारित की गई है। नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। -अनुभव तनवर, खंड विकास अधिकारी, चौंतड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed