{"_id":"67dad755d52ec8365b0d3f79","slug":"139-lakh-fraud-in-the-name-of-petrol-pump-dealership-case-registered-mandi-news-c-90-1-mrt1064-150921-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर 13.9 लाख की ठगी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेट्रोल पंप की डीलरशिप के नाम पर 13.9 लाख की ठगी, केस दर्ज
Thu, 20 Mar 2025 08:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 20 Mar 2025 08:08 AM IST
विज्ञापन
मंडी/बलद्वाड़ा। पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर व्यक्ति से 13.9 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ने व्यक्ति को जाल में फंसाकर धीरे-धीरे कई बार पैसे ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर व्यक्ति ने पुलिस थाना हटली में शिकायत दर्ज करवाई है।
खुडंला निवासी आशीष पुत्र मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी माता के नाम पर पेट्रोल पंप खोलना चाहता था। इसके लिए इंटरनेट पर जियो की साइट पर आवेदन किया। अगले दिन उसे एक कॉल आई, जिसमें व्यक्ति ने खुद को कंपनी का अधिकृत प्रतिनिधि बताया और पट्रोल पंप की डीलरशिप दिलाने का भरोसा दिया।
इसके बाद आरोपी ने पहले दस्तावेज मांगे, फिर रकम जमा करवाने का दबाव डाला। आशीष ने धीरे-धीरे शातिर की ओर से बताए बैंक खाते में 13.9 लाख रुपये डाल दिए। जब कई दिनों तक कोई संपर्क नहीं हुआ तो उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित आशीष ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।