फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   1372 cases settled in revenue courts

Mandi News: राजस्व अदालतों में निपटाए 1372 मामले

Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
1372 cases settled in revenue courts
मंडी। जिला मंडी में हर महीने आयोजित की जा रही राजस्व अदालतों में राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा होने से जनता को लाभ मिल रहा है। राजस्व अदालतों के आयोजन से लोगों के राजस्व मामलों का निपटारा घर-द्वार हो रहा है। बीते 30 और 31 दिसंबर को आयोजित राजस्व अदालतों में 1372 राजस्व मामले निपटाए गए। इसमें तकसीम के 63, निशानदेही के 111, राजस्व प्रविष्टियों में सुधार के 16 और इंतकाल के 1182 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार राजस्व मामलों के त्वरित एवं समयबद्ध निपटारे के लिए मंडी जिले में राजस्व अदालतों का आयोजन हर महीने किया जा रहा है। राजस्व संबंधी मामलों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दिए गए हैं।
विज्ञापन

दिसंबर में राजस्व अदालतों में निपटाए गए 1372 मामलों के अतिरिक्त तहसील और उप तहसील कार्यालयों में इंतकाल के 2203, तकसीम के 231, निशानदेही के 637 और राजस्व प्रविष्टियों में सुधार करने के 66 मामले भी निपटाए गए। उपायुक्त ने बताया कि राजस्व अदालत में इंतकाल के सबसे अधिक 75 मामले नायब तहसीलदार सुंदरनगर की ओर से निपटाए गए। तकसीम के 12 मामले उप तहसीलदार पांगणा ने निपटाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed