फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   फिर दरक गया पहाड़, गिरीं चट्टानें 14 घंटे बंद रहा औट-लुहरी हाईवे

फिर दरक गया पहाड़, गिरीं चट्टानें 14 घंटे बंद रहा औट-लुहरी हाईवे

Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
फिर दरक गया पहाड़, गिरीं चट्टानें 14 घंटे बंद रहा औट-लुहरी हाईवे
मंडी/नगवाईं। औट-लुहरी एनएच पर लारजी डैम के पास देर रात एक बार फिर पहाड़ी दरकने से हाईवे 14 घंटे तक बंद रहा। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस दौरान सैकड़ों लोग बीच रास्ते में ही फंसे रहे। उधर वीरवार देर शाम से बंद मार्ग को सुबह तक नहीं खोले जाने को लेकर लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शाम करीब आठ बजे बाधित मार्ग को विभाग ने शुक्रवार 11 बजे के आसपास बहाल किया। इसके चलते सराज के ग्रामीणों को कुल्लू, औट और मंडी पहुंचने में भारी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। हाल में हुई भारी बारिश के कारण इस मार्ग पर पहाड़ी से चट्टानें गिर गई थीं जिसके चलते मार्ग काफी देर तक बंद रहा था। पूरी रात मार्ग बंद रहने से सैकड़ों यात्रियों को वाहनों में ही रात गुजारनी पड़ी है। सराज से औट, कुल्लू और मंडी जाने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का उपयोग करते हैं। मार्ग बंद रहने से लोगों को अनेक परेशानियों को सामना करना पड़ा है। उधर, राष्ट्रीय राजमार्ग के सहायक अभियंता अरविंद भारद्वाज का कहना है कि मार्ग बंद रहने की सूचना नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह के समय सूूचना मिलने पर मार्ग को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed