फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   ट्रैवलर और वोल्वो हादसे के घायलों को अस्पताल से छुट्टी

ट्रैवलर और वोल्वो हादसे के घायलों को अस्पताल से छुट्टी

Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
ट्रैवलर और वोल्वो हादसे के घायलों को अस्पताल से छुट्टी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के हराबाग में हाईवे पर बुधवार को ट्रैवलर और वोल्वो हादसे में घायलों को वीरवार को छुट्टी दे दी गई। अस्पताल में डी-फॉर्मेसी के 7 प्रशिक्षु थे। वे सभी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। हादसे में घायल प्रशिक्षु चेतन जो पीजीआई में उपचाराधीन है, की हालत स्थिर बताई जा रही है। मृतक गाइड अनूप तिवारी के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को हराबाग के पास ट्रैवलर की सामने से आ रही वोल्वो से जोरदार भिड़ंत होने से उसमें सवार नागपुर से आए डी-फार्मेसी के प्रशिक्षुओं सहित नौ लोग घायल हो गए थे। हादसे में दिल्ली निवासी टूरिस्ट गाइड अनूप तिवारी की हादसे में मौत हो गई थी। हादसों में घायलों को उपचार के लिए सुंदरनगर अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां से एक प्रशिक्षु की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में भर्ती प्रशिक्षुओं को वीरवार को छुट्टी दे दी गई है। डीएसपी तरनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टूरिस्ट गाइड का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed