फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आरट्रैक कैंटीन में सामान न मिलने से पूर्व सैनिकों में रोष

आरट्रैक कैंटीन में सामान न मिलने से पूर्व सैनिकों में रोष

Tue, 27 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आरट्रैक कैंटीन में सामान न मिलने से पूर्व सैनिकों में रोष
मंडी। आरट्रैक कैंटीन में पूर्व सैनिकों को पूरा सामान उपलब्ध नहीं होने के चलते भारी रोष है। एक्स सर्विस लीग ने चेतावनी दी है कि अगर मंडी कैंटीन में पूर्व सैनिकों को पूरा सामान उपलब्ध नहीं हुआ तो इस पर ताला जड़ देंगे। यह निर्णय मंडी में हुई इंडियन एक्स सर्विसमैन लीग जिला की बैठक के दौरान लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता लीग के प्रधान बिग्रेडियर खुशहाल ठाकुर ने की। उन्होंने कहा कि कैंटीन में निर्धारित कोटे के तहत सामान और लिक्वर की आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे पूर्व सैनिकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संदर्भ में जिला महासचिव के माध्यम से जीओसी आरट्रैक एवं बिग्रेडियर को पत्र लिखा गया था। इसमें कहा गया था कि उचित समय पर उनकी समस्या का निवारण नहीं होता तो आर्मी हेडक्वार्टर व केंद्र सरकार को रोष प्रस्ताव पत्र भेजेंगे। यही नहीं विवश होकर पूर्व सैनिक कैंटीन में ताला लगाकर निर्धारित कोटे की बहाली के लिए आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भी पंजाब की तर्ज पर कैंटीन के सामान पर सरकार वैट को समाप्त करे। उन्होंने कहा कि इंडियन एक्ससर्विस लीग हिमाचल प्रदेश धर्मशाला का चुनाव एवं गवर्निंग काउंसिल की बैठक जो 8 व 9 दिसंबर को होनी थी लेकिन जिले के सभी पूर्व सैनिक प्रतिनिधित्व में भेदभाव असमानता पाई गई है। इस असमानता को देखते हुए जिला मंडी लीग चुनाव का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायालय की मदद लेने की जरूरत पड़ी तो वह न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाएंगे। बैठक में कैप्टन केके मल्होत्रा, कर्नल एसएल तलवार, कर्नल प्रताप चंद, कैप्टन डीडी शर्मा, सूबेदार बहादुर सिंह, कैप्टन हेत राम, कैप्टन राजेश्वर ठाकुर, सूबेदार बेली राम ठाकुर, सूबेदार शमशेर सिंह, कैप्टन ओमप्रकाश शर्मा, धर्मपाल समेत बड़ी तादाद में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

........
जल्द शुरू हो शहीद स्मारक का काम
शहीद स्मारक के लिए मंडी शहर के बीचोंबीच घंटाघर पार्क में जगह का चयन किया गया है जहां पर अब जल्द से जल्द इसका शिलान्यास करके काम शुरू होना चाहिए। शहीद स्मारक के लिए सांसद रामस्वरूप शर्मा ने 20 लाख रुपए अपनी सांसद निधि से दिए हैं ऐसे में अब इसका निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1971 युद्ध के शहीदों व रणबांकुरों की याद में 16 दिसंबर को कारगिल शहीद पार्क में कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed