{"_id":"5ae9ee334f1c1b340a8b78e2","slug":"131525280307-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत
Updated Thu, 03 May 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)।
थाना रेणुका के अंतर्गत भवाई ब्लीच गांव में प्रवासी मजदूर की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर पहाड़ी की तरफ शौच के लिए गया था। अचानक उसका पैर फिसला और वह गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मृतक उत्तर प्रदेश के संभालड़ी गांव का बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक चार पांच मजदूर भवाई ब्लीच गांव में काम कर रहे थे। उनमें से एक मजदूर धीरज (20) निवासी संभालड़ी (उत्तर प्रदेश) शौच करने के लिए गया था। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया। इससे वह पहाड़ी से नीचे गिर गया। मृतक को उसके मजदूर साथियों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ददाहू देवी सिंह कौशल ने अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी। एएसपी वीरेंद्र सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन