{"_id":"5adf333a4f1c1b57098b64c5","slug":"131524577082-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर से गिरकर व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्टर से गिरकर व्यक्ति की मौत
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
रोहांडा (मंडी)। निहरी में ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसे का शिकार ट्रैक्टर से लिफ्ट लेकर निहरी की तरफ जा रहा था। इसी बीच अनियंत्रित होकर वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। घायलावस्था में उसे पीएचसी लाया गया। जहां से घायल को आईजीएमसी रेफर किया गया। लेकिन, बीच में ही उसने दम तोड़ दिया। चालक पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मृतक की शिनाख्त प्रेम सिंह पुत्र परस राम निवासी रंगड़ के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार प्रेम सिंह अपने निजी काम से एक ट्रैक्टर पर लिफ्ट लेकर निहरी जा रहा था कि अचानक ट्रैक्टर से उछलकर वह नीचे गिर गया। अचेत अवस्था में उसे स्थानीय लोग निहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे शिमला रेफर कर दिया गया। शिमला ले जाते समय उसने आधे रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। निहरी पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल सरोज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।