फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पांच दिनों 20 बाल मजदूरों को छुड़ाया

पांच दिनों 20 बाल मजदूरों को छुड़ाया

Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 07:56 PM IST
विज्ञापन
पांच दिनों 20 बाल मजदूरों को छुड़ाया
पांच दिन में बीस बाल मजदूरों को छुड़ाया
विज्ञापन

बाल संरक्षण विभाग ने कसा शिकंजा
मजदूरी करवाने वालों को दी हिदायतें
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। बाल मजदूरी करवाने वालों पर बाल संरक्षण विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले में कई व्यापारियों के चंगुल से बाल मजदूरों को छुड़ाया गया है। पांच दिन में मेले में करीब बीस बच्चे बाल मजदूरी करते पाए गए हैं। विभाग की टीम ने बच्चों को यहां से हटाकर उन्हें उनके अभिभावकों के सुपुर्द कर दिया है। इस दौरान सामने आया है कि कुछ अभिभावक ही अपने बच्चों से बाल मजदूरी करवा रहे थे। उन अभिभावकों को भविष्य में इस तरह के कार्य न करवाने की चेतावनी दी गई। गौरतलब है कि बाल मजदूरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन की तरफ ने मेला स्थल पर स्टॉल स्थापित किए हैं। यहां पर बीस से अधिक बाल मित्र तैनात किए गए हैं। बाल मित्र बाल संरक्षण इकाई, बाल संरक्षण समिति और चाइल्ड हेल्पलाइन मंडी के सदस्य बनाए गए हैं। ये सभी यहां पर सिफ्टों में काम कर रहे हैं। बाल संरक्षण इकाई मंडी की काउंसलर हर्षलता ने बताया कि बाल मित्र मेले में बाल मजदूरी पर पूरी नजर रखी जा रही है। बाल मित्र सुबह से लेकर शाम तक मेले में घूम रहे हैं और कहीं बाल मजदूरी का मामला सामने आ रहा है तो बाल समिति के समक्ष पेश कर रहे हैं। पांच दिन में बीस से अधिक बच्चों को बाल मजदूरी करते हुए पाया गया है। विभाग ने उन्हें पकड़कर उनके अभिभावकों के हवाले किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed