फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   मंडी में पीलिया का एक और मामला, चपेट में आई 13 साल की बच्ची

मंडी में पीलिया का एक और मामला, चपेट में आई 13 साल की बच्ची

Tue, 23 Jan 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
मंडी में पीलिया का एक और मामला, चपेट में आई 13 साल की बच्ची
मंडी। सूबे में पीलिया लगातार पांव पसार रहा है। मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर में एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद इसी उपमंडल के डैहर क्षेत्र में इसी उम्र की एक बच्ची में पीलिया पाया गया है। जोनल अस्पताल मंडी की लैब में बच्ची की हेपेटाइटिस बी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यहां पर चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। हालांकि, पीलिया पीड़ित 13 वर्षीय बच्ची की हालत स्थिर है। लेकिन, लगातार सामने आ रहे पीलिया के मामलों से जलजनित रोगों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार डैहर क्षेत्र की आरती देवी को पीएचसी डैहर में उपचार के बाद सुंदरनगर के लिए रेफर कर दिया गया था। सुंदरनगर में परिजनों ने निजी अस्पताल में बच्ची का उपचार करवाया। यहां पर उसके पीलिया पीड़ित होने का पता चला। निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्ची को जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया। यहां पर सरकारी लैब में टेस्ट रिपोर्ट में बच्ची में हेपेटाइटिस बी होने की पुष्टि हुई। जिसके बाद चिकित्सक ने बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। सीएमओ मंडी डॉ. डीआर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पीलिया के कारण
पीलिया एक बहुत ही सूक्ष्म वायरस से होता है। इस रोग के होने का मुख्य कारण गंदा पानी या किसी भी प्रकार की गंदगी होती है। जिन लोगों के आसपास साफ सफाई नहीं रहती, उनके यहां इस रोग के बढ़ने का खतरा अधिक रहता है। वायरल हेपेटाइटिस बी नामक कीटाणु से होने वाला पीलिया किसी भी मौसम में हो सकता है। इस रोग के वायरस मल में पाए जाते हैं। पीलिया संक्रमित व्यक्ति के मल, दूषित जल, दूध अथवा भोजन द्वारा फैलता है। वायरल हेपेटाइटिस बी खून और खून से निर्मित पदार्थों के आदान-प्रदान और यौन क्रिया द्वारा भी फैल सकता है।
विज्ञापन


बीमारी के लक्षण
आंख के सफेद भाग का पीला होना, आमाशय में सूजन आना, जी मचलना, उल्टियां आना, त्वचा का रंग हल्का पीला होना, दाहिनी पसलियों के नीचे भारीपन आना और उनमें दर्द होना, पेट में दर्द होना, भूख नहीं लगना, लगातार वजन में कमी होना, शाम के समय थकावट महसूस होना, 102 के आस पास बुखार रहना, जोड़ो में दर्द होना, शरीर में खुजली होना आदि इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उबाल कर ही पीएं पानी : डा. शर्मा
सीएमओ मंडी डॉ. डीआर शर्मा ने कहा कि वैसे तो ये बीमारी किसी को भी हो सकती है, लेकिन सावधानी बरतना हमारी जिम्मेदारी है। पानी को कम से कम बीस मिनट तक उबाल कर पीएं। उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस बी अधिक घातक होता है। वायरल हेपेटाइटिस बी खून और खून से निर्मित पदार्थों के आदान-प्रदान और यौन क्रिया द्वारा भी फैल सकता है। इससे बचने के लिए इंजेक्शन लगवाते वक्त विशेष ध्यान रखे। 13 वर्षीय बच्ची में हेपेटाइटिस बी का मंगलवार को एक मामला सामने आया है। बच्ची को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed