{"_id":"5a46485a4f1c1b193e8bb76b","slug":"131514555482-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पधारेंगे गृह जिला मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पधारेंगे गृह जिला मंडी
Updated Fri, 29 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/गोहर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नव वर्ष के पहले सप्ताह 3 जनवरी को सीएम बनने के बाद पहली बार अपने गृह जिले के दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान सलापड़ से लेकर मंडी तक मुख्यमंत्री का रोड शो होगा। मुख्यमंत्री 7 जनवरी को अपने विधानसभा क्षेत्र सिराज में होंगे। सीएम सिराज दौरे के दौरान अपने कुल देवता बड़ा देव विष्णु मतलोड़ा, शक्तिपीठ माता शिकारी देवी और मां बगलामुखी के मंदिर जा सकते हैं। सीएम की गृृह पंचायत मुरहाग के गांव तांदी के लोग भी अपने सीएम के इंतजार में है। सिराज भाजपा नेता गुलजारी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नव वर्ष के पहले सप्ताह 3 जनवरी को सलापड़ होकर सड़क मार्ग से मंडी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री का जगह जगह भव्य स्वागत किया जाएगा। 7 जनवरी को मुख्यमंत्री सिराज विस क्षेत्र में पंडोह के बाखली से अपनी यात्रा आरंभ करेंगे और उनका काफिला जंजैहली में विराम लेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बाखली से लेकर जंजैहली तक सैकड़ों तोरणद्वार से स्वागत किया जाएगा। सिराज भाजपा नेता गुलजारी लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री नव वर्ष के पहले सप्ताह के बीच सिराज पधारेंगे। सिराज की जनता सीएम का भव्य स्वागत करेगी। चुनाव प्रचार से पूर्व सिराज पधारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा था कि नई सरकार में विधायक जयराम ठाकुर को अहम जिम्मेवारी और बड़ा पद दिया जाएगा। जिसको चुनाव जीतने के बाद हाईकमान के इन नेताओं ने पूरा किया है। जिसकी सिराज की जनता अमित शाह और जेपी नड्डा की भरपूर प्रशंसा कर रही है।
विज्ञापन