{"_id":"6772e605018fea728e09ece8","slug":"127-crore-released-in-chief-minister-sukh-aashray-yojana-mandi-news-c-90-1-mrt1064-144110-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में 1.27 करोड़ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना में 1.27 करोड़ जारी
विज्ञापन
मंडी। जिले में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत 393 अनाथ, बेसहारा बच्चों और 27 वर्ष आयु तक के पात्र वयस्कों को सामाजिक सुरक्षा के दृष्टिगत 30 नवंबर 2024 तक 1.27 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है। आठ बाल देखभाल आश्रमों में रहने वाले 390 वासियों को 41.04 लाख राशि सामाजिक सुरक्षा के रूप में दी गई है।
23 पात्र बच्चों को 13.07 लाख रुपये की राशि उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की गई है। इनमें 14 बच्चों को उच्चतर शिक्षा, छह को व्यावसायिक प्रशिक्षण, तीन वयस्कों को स्वरोजगार के लिए यह सहायता राशि प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत गठित जिला बाल संरक्षण एवं कल्याण समिति की बैठक में सोमवार को उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त रोहित राठौर, जिला बाल संरक्षण अधिकारी एनआर ठाकुर, जिला विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास जीसी पाठक, बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कंदन हाजरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी पधर जितेंद्र सैणी ने भी योजना के क्रियान्वयन के लिए सुझाव दिए। संवाद