फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर में तूफान-आंधी से आम को पहुंचा नुकसान

जोगिंद्रनगर में तूफान-आंधी से आम को पहुंचा नुकसान

Sun, 12 May 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में तूफान-आंधी से आम को पहुंचा नुकसान
मंडी। जोगिंद्रनगर उपमंडल में रविवार सुबह तूफान से नकदी फसलों को नुकसान पहुंचा है। गुठलीदार फलों पर हुई फ्लावरिंग प्रभावित हुई है। इन दिनों गुठलीदार फलों की सेटिंग हो चुकी है, लेकिन तूफान ने इसे प्रभावित किया है। अब उत्पादन पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर उपमंडल में तूफान से बागवान और किसान चिंता में डूब गए हैं। मंडी जिले के कई इलाकों में बागवानी और कृषि ही आय का मुख्य जरिया है, लेकिन मौसम के बिगड़ते मिजाज से अब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। फ्लावरिंग के समय तूफान-आंधी होने से फूल झड़ जाते हैं। इससे फसल प्रभावित होती है। हालांकि पलम, आम समेत अन्य नकदी फसलों पर खिले फूलों को देखकर बागवान और किसान गदगद थे, लेकिन मौसम ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है। बागवानी विभाग के एचडीओ चिंत राम ने कहा कि तूफान से आम, पलम समेत अन्य गुठलीदार फलों के पेड़ों पर हुई फ्लावरिंग और सेटिंग पर असर पड़ता है। तूफान से अभी तक फील्ड में हुए नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है। जिला कृषि अधिकारी विधि शर्मा ने कहा कि तूफान से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। हालांकि अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। कहा कि प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत पात्र किसानों को नुकसान की भरपाई हो सकती है। एसडीएम जोगिंद्रनगर अमित मेहरा ने कहा कि तूफान से अभी तक कोई नुकसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed