फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नशे में धुत होकर बीएसएल जलाशय में उतर गया युवक

नशे में धुत होकर बीएसएल जलाशय में उतर गया युवक

Tue, 12 Feb 2019 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
नशे में धुत होकर बीएसएल जलाशय में उतर गया युवक
सुंदरनगर (मंडी)। बीएसएल जलाशय में नशे में धुत होकर उतरा युवक दलदल में फंस गया। वह बार-बार बाहर निकलने का प्रयास करता रहा लेकिन इसमें सफल नहीं हो पा रहा था। इसके बाद वह दलदल में ही बैठा रहा। जब कुछ लोगों की नजर जलाशय में फंसे व्यक्ति पर पड़ी तो उन्होंने बीएसएल परियोजना की दावानल विभाग को सूचित किया। दावानल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से उसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जलाशय में पानी का भराव कम था। इस दौरान मस्त राम (35) निवासी घरवासड़ा नशे में धुत होकर जलाशय में उतर गया। इसी दौरान वह सिल्ट में फंस गया। टैक्सी यूनियन के प्रधान चुनी लाल और उपप्रधान पितांबर लाल, अमित शर्मा और अभिषेक सेन की नजर जलाशय में फंसे युवक पर पड़ी। इसके बाद उन्होंने उसे निकालने का प्रयास किया लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने बीएसएल परियोजना के दावानल विभाग को सूचित किया। दावानल कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान जलाशय किनारे लोगों को हुजूम भी उमड़ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed