{"_id":"5c0800dabdec22418c7a853f","slug":"121544028378-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताहिक अवकाश की दोहरी नीति पर बिफरे परिवहन कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताहिक अवकाश की दोहरी नीति पर बिफरे परिवहन कर्मचारी
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
साप्ताहिक अवकाश की दोहरी नीति पर बिफरे परिवहन कर्मचारी
परिचालक यूनियन सरकाघाट की बैठक में जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
सरकाघाट (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य परिचालक यूनियन सरकाघाट की बैठक बुधवार को बस अड्डा सरकाघाट में हुई। बैठक में चालकों और परिचालकों के साप्ताहिक अवकाश को लेकर र्चचा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संघ के उपप्रधान संजय कुमार ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में साप्ताहिक अवकाश को रद्द करने का निर्णय लिया गया था। इसका कर्मचारियों ने विरोध किया था, लेकिन अब सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार की ओर से साप्ताहिक अवकाश देने बारे कर्मचारियों को आश्वासन देने के बावजूद आज दिन तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मचारियों में दिन-रात सेवा देने के बाद भी साप्ताहिक अवकाश न मिल पाने पर भारी रोष है। यूनियन ने यह मुद्दा राज्य स्तरीय यूनियन के समक्ष भी उठाया है। चालकों और परिचालकों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अगर शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो परिचालक अपने हक के लिए सामूहिक अवकाश पर जाने से भी गुरेज नहीं करेंगे। बैठक में कानूनी सलाहकार विनोद कुमार, क्षेत्रीय इकाई अध्यक्ष नरेश कुमार, उपाध्यक्ष मूलराज शर्मा, रामचंद्र, राज कुमार, सुनील कुमार, संतोष कुमार, सुरेंद्र पाल, पृथ्वीपाल, संजीव कुमार, रविंद्र चंद्र, धीरज शर्मा, प्रताप सिंह, राजमल, किशोरी लाल, धर्मेंद्र कुमार, राजेश कुमार, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।