फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तारकोल प्लांट से उठ रहा धुआं, सांस लेना मुश्किल

तारकोल प्लांट से उठ रहा धुआं, सांस लेना मुश्किल

Tue, 26 Jun 2018 10:54 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
तारकोल प्लांट से उठ रहा धुआं, सांस लेना मुश्किल
पंडोह (मंडी)। सदर की जागर पंचायत में चल रहे तारकोल प्लांट से इन दिनों काफी मात्रा में धुआं उठा रहा है। इसके चलते यहां लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पंचायत के लाख विरोध करने के बावजूद यहां पर यह प्लांट लगाया गया है, जिससे इन दिनों धुआं ही धुआं फैल रहा है। लोगों को सांस लेने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रधान जागर रमेश चंद ने बताया कि इस समस्या को लेकर 24 अप्रैल 2018 को एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मंडी से भी मिला था। इस पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। लेकिन, अभी तक लोगों को इससे निजात नहीं मिल रही है। लोगों ने कहा कि इस प्लांट से पर्यावरण को भी नुकसान हो रहा है। गांववासियों नरपत राम, नेक राम गुलेरिया, जीवन लाल, तुलाराम, भूषण, हिरू, आलम चंद, पमी, भूप सिंह ने बताया कि इस प्लांट से जनता का जीना दूभर हो गया है। जब काला धुआं निकलता है तो पूरा क्षेत्र काला हो जाने से दम भी घुटने लगता है। लोगों ने सरकार और विभाग से शीघ्र इस प्लांट को कहीं अन्यत्र स्थापित करने की मांग की है। उधर, पंचायत प्रधान रमेश चंद ने कहा कि अभी हाल ही में यहां के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला है। लोगों को उम्मीद है कि शीघ्र सरकार इस समस्या का हल निकालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed