{"_id":"5b1fd6324f1c1b644d8b63cc","slug":"121528813106-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेहड़ी-फड़ी में पेटीएम से होगा भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेहड़ी-फड़ी में पेटीएम से होगा भुगतान
Updated Tue, 12 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
मंडी में रेहडी फहड़ी वालो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते वर्कर।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। अब नेट बैंकिंग से लेन-देन शोरूम में ही नहीं, मंडी में पंजीकृत रेहड़ी फड़ी में भी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल इंडिया की मुुहिम के तहत नगर परिषद अपने अधीन रेहड़ी फड़ी संचालकों को कुछ इसी तरह हाइटेक करने जा रही है। नेटबैंकिंग से भुगतान कैसे करना है और पेमेंट रिसीव कैसे करनी है, इस सबकी जानकारी रेहड़ी फड़ी संचालकों को दी जा रही है। यही नहीं, पेटीएम आदि चलाने के तरीके भी सिखाए जा रहे हैं। लिहाजा, ऐसे में रेहड़ी फड़ी में सामान लेने के लिए छुट्टे या नकदी रखने की जरूरत नहीं। आप भुगतान ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
नगर परिषद मंडी में रेहड़ी फड़ी वालों के लिए आयोजित दो दिवसीय जागरूकता शिविर प्रशिक्षण का समापन हो गया। अध्यक्षता नगर परिषद की अध्यक्ष सुमन ठाकुर ने किया। शिविर में रेहडी फड़ी दुकानदारों को साफ-सफाई, आजीविका कानूनी अधिकार, नैट बैंकिंग व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर हरियाणा के नवयुवक कला संगम के प्रवक्ता डॉ. मीना और संचालक शकुंतला चौधरी ने दुकानदारों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष ने भी विचार साझा किए। कार्यशाला में रेहड़ी फड़ी यूनियन के प्रधान सुंदर लाल शर्मा और सुरेंद्र कुमार ने अपनी समस्याओं के बारे में बताया। इस मौके पर जिला प्रबंधक डॉ. अरुण कुमार चौबे, विशाल चंदेल और रीता रानी, वालंटियर इंद्रा देवी सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे। शिविर में दो सौ रेहडी फड़ी धारकों को प्रमाण पत्र बांटे गए और मानदेय भी दिया गया।