{"_id":"5b13f1144f1c1bae6e8b60b4","slug":"121528033556-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज की गंदगी से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज की गंदगी से बढ़ रहा मरीजों का मर्ज
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। स्वच्छता के मापदंड तय करने वाले स्वास्थ्य महकमे के जोनल अस्पताल मंडी और जिलास्तरीय आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में स्वच्छता का बुरा हाल है। दोनों अस्पतालों में सीवरेज के चेंबर जुगाड़ के सहारे ढके गए हैं और यहां गंदगी खुले में बह रही है। वहीं, महकमे के मुखिया समस्या के समाधान की जिम्मेवारी तक लेने को तैयार नहीं हैं। विभाग के मुखिया एक दूसरे पर कोताही की जिम्मेवारी थोप रहे हैं। सीवरेज के खुले चेंबर और टूटी नालियों से बदबू अस्पताल के वार्डों तक पहुंच रही है। यहां मरीजों का स्वस्थ होना तो दूर तीमारदारों के बीमार होने का खतरा पैदा हो गया है। मरीजों ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस बाबत शिकायत सौंपी है। लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान महज जिम्मेवारी को एक दूसरे पर थोपने से ही हो रहा है। जहां एक ओर आए दिन अस्पताल में डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों से बचने के लिए स्वच्छता के कई सारे संदेश दिए जाते हैं। वहीं, दूसरी ओर जोनल अस्पताल मंडी खुद ही बीमारियों को न्योता दे रहा है। जोनल अस्पताल मंडी और आयुर्वेदिक अस्पताल के सीवरेज के दो चेंबर नाम के लिए ही ढके गए हैं।
मरीज बोले ब्लॉक सीवरेज को ठीक कर वहीं फेंक दी गंदगी
ऐसा ही एक मामला रविवार को पेश आया। आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में उपचाराधीन मरीज को ही खुले में बह रही सीवरेज की शिकायत करनी पड़ी। आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में उपचाराधीन परमदेव ने बताया कि शनिवार से अस्पताल के साथ लगती जोनल अस्पताल मंडी की सीवरेज खुले में बह रही थी। मरीज का दावा है कि जैसे-तैसे उपायुक्त मंडी की ओर से उपलब्ध करवाए गए शिकायत केंद्र पर कॉल कर समस्या बताई गई। रविवार को ब्लॉक हो चुकी सीवरेज को ठीक किया गया, लेकिन सारा गंदा पानी बाहर जमीन में ही फेंक दिया गया।
आयुर्वेदिक विभाग से नहीं मिली जानकारी : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा जीवानंद चौहान ने कहा कि आयुर्वेदिक विभाग को इस बारे में कोई पत्र नहीं मिला है। एक मरीज के तीमारदार से गंदगी की शिकायत मिली है। सोमवार को मामले की जांच कर समस्या का निपटारा किया जाएगा।
विज्ञापन
सीएमओ को दी जानकारी : शांडिल्य
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. मोहन लाल शांडिल्य ने कहा कि वे पिछले दिन ही शिमला में ज्वाइन कर गए हैं। जो सीवरेज चेंबर खुला है वह जोनल अस्पताल मंडी का है। इस बारे में सीएमओ मंडी को पत्र लिख कर जानकारी दी गई है।