फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कई सालों से खाली चल रहा एचडीओ का पद

कई सालों से खाली चल रहा एचडीओ का पद

Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कई सालों से खाली चल रहा एचडीओ का पद
एचडीओ का पद कई साल से खाली
विज्ञापन

टिहर ा(मंडी)। धर्मपुर और गोपालपुर खंडों में बागवानी विभाग के एचडीओ का पद पिछले कई वर्षों से खाली चल रहा है। यह अधिकारी सरकाघाट स्थित विभाग के साझे कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान करता है लेकिन कई सालों से यह पद खाली पड़ा है। इसके चलते बागबानों को अपने कार्यों को करवाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धर्मपुर के विधायक वर्तमान सरकार में इस विभाग के मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने भी चार महीनों में इस पद पर अधिकारी की नियुक्ति नहीं करवाई है। जबकि मंत्री हर जगह बागबानी को बढ़ावा देने की बातें करते हैं। किसान सभा समेत क्षेत्र के किसानों और बागबानों भाग सिंह, जगत राम, कांशी राम, पूर्ण चंद, प्रेम सिंह, अमृत लाल, कमलेश चंद, उर्मिला देवी, रूमला देवी, कमलेश कुमारी, भागदेई आदि ने सरकार से शीघ्र पद को भरने की मांग की है। उधर, एसएमएस बलदेव सिंह भारद्वाज ने बताया कि दोनों ब्लॉकों में एचडीओ खंड उद्यान विकास अधिकारी का पद खाली चल रहा है। शीघ्र पद को भरा जाएगा। फिलहाल अन्य अधिकारी और कर्मचारी कार्यों को निपटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed