{"_id":"5ad9ec6b4f1c1b3b0b8b5941","slug":"121524231275-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान से बरसी आफत; बत्ती गुल, फसल तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से बरसी आफत; बत्ती गुल, फसल तबाह
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
पैदावार तबाह: तेज बारिश और आंधी से जमीन में बिछ़ी तबाह हुई गेहूं की पैदावार को एकत्र करती कृषक महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला टीम
मंडी। जिले में बारिश, तूफान और आसमानी बिजली ने खूब कहर बरपाया। नकदी फसलों समेत सेब और गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कहीं, खेतों में कटी हुई तैयार फसल पानी में तैर गई है तो कहीं आसमानी बिजली से पकी फसल जलकर राख हो गई है। सेब की पैदावार भी प्रभावित हुई है। तूफान से जिले में बिजली बोर्ड की व्यवस्थाओं की दुर्गम क्षेत्रों में पोल खुल गई है। बिजली आपूर्ति भी बुरी तरह प्रभावित है। सीएम जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज और नाचन में ही 290 ट्रांसफार्मर 24 घंटे तक ठप रहने से सिराजघाटी अंधेरे में डूबी रही। इसके अलावा जिला मुख्यालय मंडी में वीरवार शाम करीब आधे घंटे तक शहर के कई वार्डों में बिजली गुल रही। बल्ह और सुंदरनगर में भी बिजली गुल रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बल्हघाटी में गेहूं की फसल सबसे अधिक प्रभावित हुई है। इसके अलावा मौसम की बेरुखी से आम, लीची और सेब की फ्लावरिंग भी प्रभावित हुई है। बागवानी विभाग नुकसान का आकलन कर रहा है। शनिवार को विभाग जिला प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट सौंपेगा। कृषि विभाग ने विभाग को नुकसान की रिपोर्ट सौंप दी है।
290 ट्रांसफार्मर रहे ठप, 24 घंटे ब्लैकआउट
गोहर/जंजैहली (मंडी)। नाचन और सिराज क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ तूफान आने के कारण 24 घंटे लगातार हजारों की आबादी अंधेरे में डूबी रही। विद्युत मंडल गोहर के अंतर्गत 290 ट्रांसफार्मर लगातार 24 घंटे बंद रहे। वीरवार शाम आए भारी तूफान के कारण नाचन के छलखी गांव में विद्युत लाइन की डिस्क पंचर होने और पिपलू गांव में 33 केवी के ऊपर बड़ा पेड़ गिरने से तार टूट गए। इससे पिछले 24 घंटे नाचन और सिराज में करीब 290 ट्रांसफार्मर बंद रहे। विद्युत बोर्ड की टीम वीरवार देर शाम तक पेट्रोलिंग में लगे रहे लेकिन तूफान से भारी नुकसान होने के कारण विभाग रात को विद्युत सुविधा बहाल नहीं कर सका। शुक्रवार सुबह से ही विद्युत बोर्ड की टीम छलखी और पिपलू गांव में डटी रही। शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने टूटे तार जोड़ने और डिस्क पंचर को बहाल करने में सफलता हासिल की। बग्गी, चैलचौक, गोहर, मौवीसेरी, चच्योट, नौण, शाला, तुना, जाच्छ, धंग्यारा, जहल, देवीदहड़, कमरूनाग, कांढा, सलाहर, बगस्याड़, थुनाग, जंजैहली समेत आसपास के इलाकों में तूफान से लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। विद्युत बोर्ड के गोहर स्थित अधिशासी अभियंता जीसी शांडिल ने बताया कि तूफान और हवा से छलखी और पिपलू गांव में तार टूटने के साथ डिस्क पंचर हो गई थी, जिससे असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि विद्युत सुविधा बहाल कर दी गई है।
बिजली गिरने से फसल और विद्युत उपकरण जले
लडभड़ोल (मंडी)। बारिश और मौसम की मार ने जिले में खासा कहर बरपाया है। तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत उपरीधार के गांव हरड़ में वीरवार देर सायं करीब छह बजे आसमानी बिजली गिरने से कई विद्युत उपकरणों सहित घास और कई खेतों में फसल जल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव हरड़ निवासी विनोद कुमार उर्फ संजू के तीन खेतों में लगी गेहूं की फसल और पशुओं के लिए रखा गया चारा जलकर राख हो गया। वहीं, राजमल पुत्र स्वर्गीय तुलसी राम के तीन सीलिंग पंखे आसमानी बिजली से जल गए हैं। प्रधान कृष्णा देवी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी पटवारी को दे दी है
विज्ञापन
सुंदरनगर में अंधड़ ने फसल बर्बाद, बिजली गुल
सुंदरनगर (मंडी)। वीरवार शाम को तेज अंधड़ से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। अंधड़ के कारण जहां खेतों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, वहीं इससे क्षेत्र में दर्जनों पॉलीहाउस भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अंधड़ के कारण क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली की लाइनों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से घंटों बिजली भी गुल रही। फलदार पौधों पर आए फूलों को भी अंधड़ से नुकसान पहुंचा है। जुगाहन पंचायत में किसान चमन लाल के पॉलीहाउस अंधड़ के कारण जमींदोज हो गए हैं। पंचायत के उप प्रधान श्याम लाल ने प्रशासन से मांग की है कि वह किसान चमन लाल को उचित मुआवजा प्रदान करें।
गोशाला में लगी आग, भारी नुकसान
सरकाघाट (मंडी)। नगर पंचायत सरकाघाट के वार्ड दो रामनगर में तूफान से बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे दो मंजिला गोशाला जल कर राख हो गई है। बताया जा रहा है कि आग से प्रभावित परिवार की दो लाख की संपत्ति राख हो गई। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर दो रामनगर के देवी चंद की दो मंजिला गोशाला के ऊपर से गुजर रही तारों में तूफान के चलते शार्टसर्किट हुआ। इससे गौशाला में आग लग गई। ग्रामीणों के सहयोग से मवेशियों को बचा लिया गया लेकिन, गोशाला में रखी घास और इमारती लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। नगर पंचायत सरकाघाट के अध्यक्ष संदीप वशिष्ट एवं अन्य पार्षद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उधर, विद्युत बोर्ड ने भी शार्ट सर्किट की सूचना मिलते ही बिजली की सप्लाई रोक दी। तहसीलदार सरकाघाट विजय कुमार राय ने मामले की पुष्टि करते कहा कि राजस्व अधिकारी नुकसान का आकलन करने में जुटे हैं। नियमानुसार प्रभावित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा।