{"_id":"5a4f79704f1c1bd2178b524c","slug":"121515157872-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल सप्लाई पंपों की खरीद में गड़बड़झाले की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल सप्लाई पंपों की खरीद में गड़बड़झाले की जांच के आदेश
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। गृह क्षेत्र धर्मपुर में लोगों की समस्या सुनते हुए आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ने बड़ी जांच का फरमान सुना दिया है। उन्होंने पेयजल सप्लाई, सिंचाई योजना में पानी की लिफ्टिंग के लिए खरीदी नई और पुरानी मोटरों की मरम्मत के लिए खर्च हुए पैसे की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं पेयजल समस्या जरूरत से अधिक गहराने का कारण विभागीय लापरवाही बताते हुए चेताया कि अगर किसी भी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी ने पेयजल समस्या को दूर करने में कोताही बरती तो कार्रवाई तय है।
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, उद्यान और सैनिक कल्याण मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने विस क्षेत्र धर्मपुर पहुंचे। जहां लोगों ने उनका जगह जगह ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में ऐसे मामले आए हैं, जहां मोटरों की मरम्मत कागजों में दर्शा दी गई है जबकि, मोटरों की मरम्मत ही नहीं हुई है। जबकि दूसरे तीसरे दिन वही मोटरें फिर खराब हुई हैं। कुछ जगह तो नई मोटरें ही खराब हुई हैं। यह बड़े गड़बड़झाले के संकेत हैं। वहीं उन्होंने धर्मपुर सरकाघाट की कांढापत्तन पेयजल योजना में बिछी पाइपों की गुुणवत्ता के जांच के आदेश भी दिए हैं। पूरे प्रदेश में इसकी जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश में आईपीएच विभाग को प्रदेश ही नहीं देश में अव्वल बनाने के लिए कार्य किया जाएगा और इस विभाग में सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के सहयोग से विभाग को ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
अच्छे अफसरों और कर्मियों को मिलेगा इनाम
मंत्री ने कहा कि जल ही जीवन है। जल हर घर की जरूरत है। इस जरूरत को पूरा करने में बेहतर कार्य करने वाले अफसरों को इनाम दिया जाएगा और जो भी कर्मचारी और अधिकारी कार्य में कोताही बरतेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि असली फील्ड अफसर जेई होते हैं और जेई फील्ड में ऐसा कार्य करें कि लोगों को पेयजल की समस्या न हो।
विज्ञापन
बनेगा मास्टर प्लान
मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर घर को शुद्ध पेयजल मिले, इसका मास्टर प्लान बनाया जाएगा और आगे के लिए जो भी प्रारूप तैयार किए जाएंगे, उसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा। लोगों को प्रदेश सरकार शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार जनता ने जो जनादेश दिया है उसमें प्रदेश सरकार खरा उतरने की कोशिश करेगी। प्रदेश सरकार प्रदेश में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार सहन नहीं करेगी ।