फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   शनिवार को सुंदरनगर में बदला ट्रेफिक सिस्टम

शनिवार को सुंदरनगर में बदला ट्रेफिक सिस्टम

Fri, 03 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शनिवार को सुंदरनगर में बदला ट्रेफिक सिस्टम
सुंदरनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को देखते हुए शनिवार को सुंदरनगर में ट्रैफिक सिस्टम बदलेगा। सलापड़, जड़ोल, डैहर तथा घांघणू की ओर से आने वाली बसों की पार्किंग पुंघ के पीछे फोरलेन पर की जाएगी। जबकि, छोटी गाड़ियों की पार्किंग नगौण खड्ड के पास होगी। मलोह की तरफ से आने वाली गाड़ियों की पार्किंग सेंट मेरी स्कूल के पीछे-पीछे ही की जाएगी।
विज्ञापन

करसोग, सदर मंडी, बल्ह, नाचन, जोगिंद्रनगर, धर्मपुर, सराज, सरकाघाट की तरफ से आने वाली गाड़ियों की पार्किंग सुंदरनगर कालोनी की तरफ की जाएगी। इसके अलावा कपाही की तरफ आने वाली गाड़ियां शीश महल के पीछे पार्क की जाएंगी। सलापड़-जड़ोल की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियां (वन-वे) पुंघ से वाया डीएवी स्कूल से हमसफर चौक से होकर निकाली जाएगी। मंडी-नेरचौक की तरफ से आने वाली छोटी गाड़ियां (वन-वे) हमसफर से बनायक, बाड़ी होते हुए महामाया मंदिर से चतरोखड़ी चौक पर निकाली जाएंगी। जहां पर वाहन पार्क किए जाएंगे, वहां से सभी लोग पैदल ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे। रैली समाप्त होने के बाद जहां वाहन पार्क हैं वहीं लोग वापस पहुंच अपनी-अपनी गाड़ियों में बैठ रवाना होंगे।
विज्ञापन


हो सकती है परेशानी
सुंदरनगर में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के चलते सुंदरनगर की ओर व्यक्तिगत चौपहिया वाहन पर आवागमन करने वाले लोग परेशान हो सकते हैं। रैली स्थल पर प्रधानमंत्री के पहुंचने के दौरान हाईवे को बंद किया जा सकता है। हालांकि, भाजपा ने रैली के लिए विभिन्न प्रभारियों और स्वयंसवेकों की तैनाती की है जो रैली में आने वाले लोगों के वाहनों को पार्क करवाने के लिए सहयोग करेंगे। इसके लिए भाजपा ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ बातचीत कर विभिन्न स्थानों पर पार्किंग क्षेत्र भी चिन्हित किए हैं। जहां पर सैकड़ों वाहनों को खड़े करने की व्यवस्था की जाएगी। रैली पार्किंग प्रभारी देशराज ठाकुर ने बताया कि शनिवार 4 नवंबर को रैली के दौरान हाईवे पर आने जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed