फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में चार घायल

सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में चार घायल

Mon, 21 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Mon, 21 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर में दो सड़क हादसों में चार घायल
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में दो सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा रविवार देर शाम यहां बीएसएल जलाशय के किनारे हुआ। यहां दो कारों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की शिनाख्त चिराग (23) पुत्र बालक राम निवासी मंदिर टांडा, परमा नंद (46) पुत्र मोहन लाल निवासी भयूरा व केहर सिंह (64) पुत्र मंगत राम निवासी ढांगू के रूप में हुई है। दूसरा हादसा निहरी तहसील के तहत चौकी में हुआ। यहां रविवार रात 11 बजे पठानकोट से करसोग सरिया लेकर जा रहा ट्रक ओवरटेक करते समय डंगा धंसने से करीब 30 फीट नीचे ढांक में जा गिरा। इस हादसे में ट्रक चालक सोम राम घायल हो गया। डीएसपी तरनजीत सिंह ने बताया पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed