{"_id":"5cdc3603bdec2207436389a1","slug":"11557935619-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव निर्वाचित बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव निर्वाचित बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार एसोसिएशन के सदस्यों को दिलाई शपथ
मंडी। जिला बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ-ग्रहण समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इसमें विगत 4 मई को हुए वार्षिक चुनाव में चुन कर आए प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इससे पहले चुनाव संयोजक लोकेश कपूर ने नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश शर्मा, उपप्रधान विख्यात गुलेरिया, महासचिव अमन ठाकुर, सहसचिव निशांत वालिया, कोषाध्यक्ष राजकुमार, लाइब्रेरियन चंद्रलेखा और कार्यकारिणी सदस्य कविता, सन्नी वर्मा और लीला प्रकाश को शपथ दिलाई।
नवनिर्वाचित प्रधान दिनेश कुमार शर्मा ने अपने चुनाव के लिए बार एसोसिएशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त कर उनका धन्यवाद किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों को बार एसोसिएशन के सदस्यों को पूर्व की तरह ही सहयोग देने का आग्रह किया। उन्होंने चुनाव संयोजक लोकेश कपूर, प्रीतम ठाकुर, ललित ठाकुर और अन्य सदस्यों का भी बेहतर तरीके से चुनाव प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राजन गुप्ता, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य देशराज शर्मा, प्रदेश सरकार के अतिरिक्त एडवोकेट जनरल नरेंद्र गुलेरिया और पूर्व प्रधान मयूर प्रकाश शर्मा ने भी कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी न्यायिक अधिकारी, लोक अभियोजक, अतिरिक्त एडवोकेट जनरल नंद लाल ठाकुर, विनोद ठाकुर सहित बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे।