{"_id":"5cdc35fcbdec22078e0ab36d","slug":"11557935612-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री प्रिया ने सदन में रखी सरकार की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री प्रिया ने सदन में रखी सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साहल में युवा संसद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। युवा संसद में छात्र सांसदों ने जनहित में अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे सरकार के समक्ष उठाए। लंबित और जनता के साथ किए गए वायदों को लेकर संसद में खूब हंगामा रहा। इस दौरान विशेषाधिकार का मामला भी जोरशोर से उठा। विपक्ष की ओर से उठाए गए सवालों का सरकार के मंत्रियों ने जवाब दिया। अधूरे विकास कार्यों को कब तक पूरा किया जाएगा, इसको लेकर भी जवाबदेही संबंधित विभाग के मंत्रियों ने पटल पर रखी। प्रधानमंत्री प्रिया ने सदन में सरकार की उपलब्धियों को लेकर जानकारी दी। सरकार की ओर से तीन तलाक विधेयक 2018 प्रस्तुत किया गया, जिसे लोकसभा में पास किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार ने बच्चों की युवा संसद की तारीफ की और खामियों को सुधारने के लिए टिप्स दिए।