फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   घीड़ी स्कूल का भवन जल्द नहीं सौंपा तो करेंगे अफसरों का घेराव

घीड़ी स्कूल का भवन जल्द नहीं सौंपा तो करेंगे अफसरों का घेराव

Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
घीड़ी स्कूल का भवन जल्द नहीं सौंपा तो करेंगे अफसरों का घेराव
सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घीड़ी की एसएमसी और व्यापार मंडल ने स्कूल भवन के निर्माण पर तल्खी दिखाई है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का घेराव करने की चेतावनी दी है। 2011 से बन रहे स्कूल भवन पर आज तक दीवारें नहीं लग पाईं। सिर्फ पिलर देकर लेंटर डाल दिया है। एसएमसी ने बैठक कर 20 दिन के भीतर स्कूल भवन को सुपुर्द करने के लिए चेताया है, अन्यथा अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को घीड़ी स्कूल में एसएमसी और व्यापार मंडल घीड़ी ने बैठक की। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रूप लाल ठाकुर और व्यापार मंडल के सदस्य नरेंद्र कुमार ने कहा कि वर्ष 2011 से भवन का निर्माण किया जा रहा है। आठ सालों में भवन शिक्षा विभाग के सुपुर्द नहीं किया जा सका। कमरों की कमी के कारण अभिभावकों को दूरस्थ स्कूलों में बच्चों को भेजना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय जनता लंबे समय से स्कूल भवन का निर्माण कर शिक्षा विभाग को सौंपने की बात कर रही है। विभाग की लीपापोती और उपेक्षा के कारण निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। दूसरी ओर शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण प्राथमिक पाठशाला घीड़ी का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। एक कमरे में छात्र पढ़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो स्कूल प्रबंधन समिति और व्यापार मंडल के सदस्य मिलकर अधिकारियों का घेराव करेंगे। बैठक में वार्ड सदस्य भुवनेश्वर, रजनी देवी, संतोष कुमारी, गायत्री देवी, रमा देवी, मनोज कुमार, चिरंजी लाल, संतोष कुमार, चंद्रमणी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed