फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   देव गहरी का देव पशाकोट से मिलन, भक्तिमय हुआ माहौल

देव गहरी का देव पशाकोट से मिलन, भक्तिमय हुआ माहौल

Tue, 26 Feb 2019 11:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
देव गहरी का देव पशाकोट से मिलन, भक्तिमय हुआ माहौल
मंडी। चौहारघाटी की वरधान पंचायत में देव गहरी का देव पशाकोट के साथ देव मिलन हुआ। इससे माहौल भक्तिमय हो गया। अब दोनों देवता शिवरात्रि महोत्सव तक साथ-साथ रहेंगे। देव गहरी अपने मूल स्थान से सोमवार को रवाना हुए थे और देरशाम को पशाकोट के साथ वरधान पंचायत में मिले। देवताओं का गवालन में मंगलवार को रात्रि विश्राम हुआ। देव गहरी देव पशाकोट के साथ डागू (साथ चलने वाले देवता) कहलाते हैं। इस देवता के साथ 60 लोग शिवरात्रि में शिरकत करते है। देवता का बरोट के गहरी में अपना स्थान है। इस क्षेत्र में देवता अपने श्रद्धालुओं को बीमारी, बारिश और पानी की समस्याओं से निजात दिलाते हैं। यह देवता चौहारघाटी के अन्य देवताओं के साथ पैदल ही शिवरात्रि महोत्सव तक पहुंचते है। देव गलू गहरी के पुजारी अमर सिंह ने बताया कि क्षेत्र में जो भी कार्य हो, देवता की इजाजत से ही किए जाते हैं। इनका जोगिंद्रनगर मेले में भी विशेष महत्व है। दो मार्च को यह देवता देव हुरंग नारायण से पाली में मिलेंगे और 4 मार्च को शिवरात्रि महोत्सव के लिए चौहारघाटी के अन्य देवताओं के साथ शिवरात्रि के लिए पहुंचेंगे। देव पशाकोट के गूर प्रेम सिंह ने बताया कि शाम को देव गलू के साथ पहाड़ी वजीर देव पशाकोट ने देव मिलन किया। अब दोनों देवता साथ-साथ चलेंगे।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed