फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   निजी कंपनी 100 पदों पर करेगी भर्ती

निजी कंपनी 100 पदों पर करेगी भर्ती

Fri, 22 Jun 2018 10:47 PM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
निजी कंपनी 100 पदों पर करेगी भर्ती
मंडी। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। 25 और 26 जून को मंडी और सुंदरनगर में निजी कंपनी एसोसिएट और वरिष्ठ एसोसिएट के 100 पदों पर भर्ती करेगी। 18 से 35 वर्ष तक के युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी इंद्रजीत वर्मा ने कहा कि मैसर्ज 31 पैरलल हाउस पंथाघाटी कुसुम्पटी शिमला की ओर से एसोसिएट तथा वरिष्ठ एसोसिएट के 100 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। सेल्स आफिसर के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तथा आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीकरण पहचान पत्र तथा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ सहित 25 जून 2018 को सुबह 10:30 बजे क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय मंडी तथा 26 जून 2018 को उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर में साक्षात्कार के लिए उपस्थित हों। साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98161-42660 और 98050-97209 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed