{"_id":"5b23c5ee4f1c1b6d4d8b6a74","slug":"11529071086-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइड ऑफ सराज नाटी में एक साथ झूमे 1500 महिलाएं और पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइड ऑफ सराज नाटी में एक साथ झूमे 1500 महिलाएं और पुरुष
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली टूरिज्म फेस्टिवल में प्राइड ऑफ सराज नाटी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। एक साथ पंद्रह सौ से अधिक महिला, पुरुष, युवक-युवतियों और बच्चों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर सामूहिक नृत्य करके मन मोह लिया। कटारू के देव कमरूनाग के हरे भरे प्रांगण में विशाल नाटी का आयोजन किया गया। जिस के धुरी उपमंडलाधिकारी नागरिक सुरेंद्र मोहन रहे। इस सामूहिक नृत्य में बाहर से आये पर्यटकों ने भी पहाड़ी नाटी का जमकर लुत्फ लिया। लोगों में इस वर्ष पिछले वर्ष से भी अधिक उत्साह देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटकों को सराज घाटी की ओर आकर्षित करना था।
ये पहुंचे मेलोडी आफ सराज के दूसरे राउंड में
बलदेव कुमार, ऊषा कुमारी, अनिल कुमार, नेत्र सिंह, रवि कुमार, सुरेंद्र, खुशवंत, पुष्पा देवी मेलोडी आफ सराज के दूसरे राउंड में पहुंच गए हैं। पूरा दिन हजारों लोगों ने स्थानीय व्यंजनों, कला प्रदर्शनी और कला दीर्घाओं में जा कर सराजी कल्चर का आनंद लिया। खास तौर पर महिलाओं की ओर से वाद्य यंत्रों को बजाते देख पर्यटक और लोग काफी खुश नजर आए।