{"_id":"5ad9ec634f1c1b3c0a8b5a47","slug":"11524231267-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खद्दर गांव में मकान राख, नकदी भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खद्दर गांव में मकान राख, नकदी भी जली
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
लड़भड़ोल क्षेत्र के खद्दर गांव में आग की भेंट चढ़ा दो भाईयों का आठ कमरों का स्लेटपोश मकान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के खद्दर गांव में आग लगने से दो भाइयों का आठ कमरों का संयुक्त स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। अग्निकांड से प्रभावित परिवार के दो लाख रुपये नकद और लाखों रुपयों के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए हैं। आग को बुझाते वक्त गैस सिलिंडर के फटने से एक व्यक्ति हल्का झुलस गया है। बताया जा रहा है कि रात को तीन बजे के करीब आग लगने का पता चला, जिसके बाद आनन-फानन में परिवार के सभी सदस्यों ने मकान से बाहर निकल कर जान बचाई। प्रशासन ने प्रभावित दोनों परिवारों को पांच-पांच हजार रुपये और एक-एक तिरपाल फौरी राहत के तौर पर प्रदान किए हैं। अग्निकांड से करीब 15 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा हो गई है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात लगभग डेढ़ बजे खद्दर निवासी विजय कुमार और सुनील कुमार पुत्र राजमल के आठ कमरों के संयुक्त मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों ने से आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई लेकिन, जब तक फायर ब्रिगेड पहुंचती, उससे पहले ही दो परिवारों का घर जलकर राख हो गया। आग से घर में रखा सारा सामान पूरी तरह जल गया है। खाद्य वस्तुएं, कपड़े बर्तन, जेवर और दो लाख नकदी आग की भेंट चढ़ गई है। ग्राम पंचायत प्रधान ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए प्रशासन से हर संभव सहायता करने की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय कानूनगो अमरनाथ सिंह, पटवारी बुद्धि सिंह और अभिषेक शर्मा रात को ही घटनास्थल पर पहुंच गए थे। वहीं, कानूनगो परसराम शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों को फौरी सहायता के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये और एक-एक तिरपाल दिया गया। लडभड़ोल पुलिस भी रात को ही घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में फायर चौकी खोलने की प्रदेश सरकार से मांग उठाई है।