फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   जोगिंद्रनगर नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान और सचिव पर मुकदमारयवीव

जोगिंद्रनगर नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान और सचिव पर मुकदमारयवीव

Sat, 24 Feb 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर नगर परिषद के प्रधान, उपप्रधान और सचिव पर मुकदमारयवीव
पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर शहर में कूड़ा-कचरा न उठाकर सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने और रोग या संक्रमण फैलाने के आरोपों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगर परिषद के प्रधान, उप प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 269, 283 के तहत कार्रवाई की है। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद जोगिंद्रनगर में हड़कंप मचा है तो वहीं स्थानीय लोगों को शहर से गंदगी उठने की आस भी जगी है।
पुलिस के मुुताबिक शिकायतकर्ता रणजीत सिंह चौहान पुत्र संत राम निवासी गुलाणा डा. तुलाह तहसील जोगिंद्रनगर ने इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस को सौँपी शिकायत में उसने कहा था कि जोगिंद्रनगर में पुरानी आईटीआई गेट के पास पिछले दस दिन से कूड़ा फेंक रखा है, जिससे सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध हो गया है और किसी भी रोग या संक्रमण फैलने का अंदेशा है। इस सब के लिए नगर परिषद जोगिंद्रनगर का सचिव, प्रधान और उप प्रधान जिम्मेदार है। एसपी मंडी गुरदेव चंद ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नगर परिषद जोगिंद्रनगर के प्रधान, उप प्रधान और सचिव पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसलिए पसरी है गंदगी
शहर की गंदगी एक डंपिंग साइट पर फेंकी जाती है, जिसका कुछ ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। विरोध करने वालों का आरोप है कि गंदगी के कारण उनके घरों में रहना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण लोगों को भारी दिक्कत हो रही है। कुछ समय पहले गंदगी लेकर गए नगर परिषद के वाहन को रोककर भी ग्रामीणों ने नारेबाजी की जिससे माहौल काफी बिगड़ गया। उसके बाद वहां कूड़ा नहीं फेंका जा रहा है। इससे शहर में गंदगी नहीं उठ सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में गंदगी का आलम
नगर परिषद जोगिंद्रनगर में लगभग 14 दिन से कूड़ा नहीं उठाए जाने के कारण शहर में हर जगह कूड़े के ढेरों से अब दुर्गंध फैलनी शुरू हो गई है। इसके चलते सड़क पर चलने वाले राहगीरों को तो समस्या का सामना करना ही पड़ ही रहा है, साथ ही आसपास के दुकानदार भी इससे परेशान हैं। कूड़े में फैली दुर्गंध से महामारी फैलने का भी खतरा पैदा हो गया है। कई दिनों से कूड़ा न उठाने की वजह से नगर परिषद के वार्डों में रखे कूड़ा-दानों के बाहर बिखरा कचरा अब सड़क पर आने लगा है। इस कारण सड़क पर चलने वाले राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed