{"_id":"5a786a894f1c1ba1268b8906","slug":"11517841033-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में सड़कों किनारे अतिक्रमण, एसपी ने तलब किया थाना स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में सड़कों किनारे अतिक्रमण, एसपी ने तलब किया थाना स्टाफ
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। सड़कों किनारे अतिक्रमण करने वालों पर पुलिस की ढीली पकड़ पर एसपी मंडी ने मौके पर ही सुंदरनगर थाने का स्टाफ तलब किया और सड़क किनारे कबाड़ का सामान एकत्र करके लोगों के आवागमन में परेशानी पैदा करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए। नगर परिषद के सलाह वार्ड में हाइवे किनारे कबाड़ एकत्रित कर ढेर लगाने पर पुलिस अधीक्षक मंडी ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस काम से जुड़े लोगों को तुरंत यहां से कबाड़ हटाने के निर्देश दिए हैं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की बात कही है। गौर हो कि सुंदरनगर के सलाह में हाईवे किनारे कबाड़ का काम करने वालों लोगों ने सामान के ढेर सड़क किनारे लगा रखे हैं। जिससे जहां पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। वहीं, स्वच्छता अभियान की भी सरेआम धज्जियां उड़ रही हैं। सोमवार को सुंदरनगर से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक मंडी की जब इस पर नजर पड़ी तो उन्होंने सुंदरनगर के थाना प्रभारी गुरबचन सिंह को मौके पर तलब कर कबाड़ को यहां से हटवाने के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिस पर अमल करते हुए थाना प्रभारी ने कबाड़ के कारोबार से जुड़े लोगों को तुरंत कबाड़ को यहां से हटाने को कहा है। वहीं भविष्य में सड़क किनारे कबाड़ एकत्रित करने पर कार्रवाई की बात कही है। थाना प्रभारी गुरबचन सिंह ने कहा है कि कबाड़ के कारण आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।