{"_id":"5a61f6d14f1c1b7c268b535d","slug":"11516369617-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर पर चमके मॉडर्न हाईटेक मॉडल रॉ के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर पर चमके मॉडर्न हाईटेक मॉडल रॉ के खिलाड़ी
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सत्र 2017 में माडर्न हाईटेक स्कूल रौ के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने अपने स्कूल और इलाके का नाम रोशन किया है। जिसमें सबसे पहले आठवीं कक्षा के छात्र अभिषेक ठाकुर ने आंध्र प्रदेश में हिमाचल जूडो टीम का प्रतिनिधित्व किया। वहीं, गोवा में अंडर-12 और अंडर-15 टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भवप्रीता, दीप शिखा, ऋतिक राणा और रिजुल राणा ने हिमाचल टीम का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले भी भवप्रीता शर्मा ने छह वर्ष की आयु में राष्ट्र में यंगस्ट प्लेयर ऑफ इंडिया का खिताब अपने नाम किया। इसी वर्ष ऋतिक राणा ने तीन नेशनल खेलों में भाग लिया जोकि विजयवाड़ा, गोवा और एसजीएफ आई नेशनल गुजरात में खेले गए हैं। कुमकुम राणा ने एसजीएफआई नेशनल गुजरात में अंडर 19 हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया है। अब छात्रा बंगाल में हो रही अंडर-18 और अंडर-21 स्पर्धा में भाग ले रही हैं। जोकि 18 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद कुमकुम राणा 25 से 30 जनवरी तक रांची में होने वाली सीनियर नेशनल टेबल टेनिस प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रधानाचार्य गीताजंलि शर्मा ने बताया कि स्कूल के तीन विद्यार्थी केशव, अभिषेक और पलक ने पांच जनवरी से नौ जनवरी तक हुई बैडमिंटन राष्ट्र स्तरीय स्पर्धा में भाग लिया और तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन